राजौरी में 5 जवान शहीद के बाद पंजाब में भारत-पाक बॉर्डर पर एक्शन में BSF, पाकिस्तानी घुसपैठिए को दबोचा

  • Authored by: रामानुज सिंह
  • Updated Nov 25, 2023, 11:14 AM IST

जम्मू-कश्मीर के राजौरी में आतंकवादियों के साथ मुठभेड़ में भारतीय सेना के 5 जवान शहीद होने के बाद पाकिस्तान सीमा पर तैनात बीएसएफ के जवानों ने रकीब बिलाल के घुसपैठिए को धर दबोचा।

जम्मू-कश्मीर के राजौरी में आतंकवादियों के साथ मुठभेड़ में भारतीय सेना के 5 जवान शहीद होने के बाद से पाकिस्तान सीमा पर बड़ी कार्रवाई में पंजाब के फिरोजपुर में सीमा सुरक्षा बल (BSF) के जवानों ने घुसपैठिए को धर दबोचा। BSF ने भारत-पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय सीमा पर फिरोजपुर जिले के हुसैनीवाला में एक पाकिस्तानी घुसपैठिए को पकड़ा है। जब घुसपैठिया भारत में प्रवेश करने की कोशिश कर रहा था। घुसपैठिए को बीएसएफ ने पुलिस को सौंप दिया है। पकड़े गए पाकिस्तानी घुसपैठिए की पहचान रकीब बिलाल के रूप में हुई है। जो पाकिस्तान के फैसलाबाद की तहसील तंदालावाला के कस्बे तंदाला का रहने वाला है। फिरोजपुर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ भारतीय पासपोर्ट अधिनियम की धारा 3/4 औरविदेशी अधिनियम की धारा 14 के तहत मामला दर्ज किया है। पकड़े गए आरोपी रकीब बिलाल से सुरक्षा एजेंसियां पूछताछ कर रही हैं।

BSF in action, Pakistani infiltrators, Indo-Pak border

पंजाब में भारत-पाक बॉर्डर पर बीएसएफ जवानों ने घुसपैठिए को पकड़ा

गौर हो कि जम्मू-कश्मीर के राजौरी जिले में दरमसाल के बाजीमल इलाके में बुधवार और गुरुवार को सुरक्षा बलों के साथ 36 घंटे तक चली मुठभेड़ में अफगानिस्तान में प्रशिक्षित लश्कर-ए-तैयबा (एलईटी) के टॉप कमांडर सहित दो आतंकवादी मारे गये। इस दौरान दो कैप्टन समेत 5 सैनिक भी शहीद हो गए। सेना ने आर्मी जनरल अस्पताल, राजौरी में पुष्पांजलि समारोह का आयोजित किया, जिसमें ‘जनरल ऑफिसर कमांडिंग रोमियो फोर्स’ तथा अन्य अधिकारियों और पुलिस अधिकारियों ने पुष्पांजलि अर्पित कर शहीदों को श्रद्धांजलि दी।

End of Feed