स्ट्रेचर लाओ, मैं सैफ अली खान हूं...ऑटो रिक्शा ड्राइवर ने बताई हमले वाली रात की आंखों देखी, नहीं लिया किराया

  • Agency by: Agency
  • Updated Jan 17, 2025, 08:33 PM IST

ऑटो चालक भजन सिंह राणा ने मुंबई में पत्रकारों से कहा, जब हम अस्पताल के गेट पर पहुंचे तो सैफ ने गार्ड को स्ट्रेचर लाने के लिए कहा और बताया कि वह सैफ अली खान हैं।

Saif Ali Khan News: उस दिन ऑटो रिक्शा चालक भजन सिंह राणा नहीं होते तो शायद सैफ अली खान वक्त पर अस्पताल नहीं पहुंच पाते। राणा ने उस दिन की आंखों देखी बताते हुए कहा कि उन्हें पता ही नहीं था कि जो घायल शख्स उनके ऑटो में बैठा है, वह मशहूर अभिनेता सैफ अली खान थे। राणा ने कहा कि उन्हें पता नहीं था कि गुरुवार तड़के खून में लथपथ कुर्ते में बैठे जिस व्यक्ति को वह लीलावती अस्पताल ले जा रहे हैं वह बॉलीवुड अभिनेता सैफ अली खान हैं।

Saif Attacked

जब अस्पताल पहुंचे घायल सैफ खान

सैफ ने गार्ड को स्ट्रेचर लाने के लिए कहा

ऑटो चालक ने शुक्रवार को मुंबई में पत्रकारों से कहा, जब हम अस्पताल के गेट पर पहुंचे तो सैफ ने गार्ड को स्ट्रेचर लाने के लिए कहा और बताया कि वह सैफ अली खान हैं। राणा ने कहा कि सतगुरु शरण बिल्डिंग से गुजर रहे थे तो एक महिला और कुछ अन्य लोगों ने उनसे ऑटो रिक्शा रोकने के लिए कहा। सैफ सतगुरु शरण बिल्डिंग में रहते हैं। उन्होंने कहा कि फिर खून में लथपथ सफेद कुर्ते में एक व्यक्ति ऑटो में बैठा। मैंने देखा कि उनकी गर्दन और पीठ पर घाव थे, लेकिन हाथ पर लगे घाव पर ध्यान नहीं गया।

End of Feed