बंगाल के भाटपाड़ा में BJP नेता अर्जुन सिंह के आवास के बाहर फेंके गए बम, हुई गोलीबारी

सूत्रों ने बताया कि गुरुवार दोपहर को पुलिस ने जगद्दल थाने में पूछताछ के लिए सिंह को बुलाया था। सूत्रों ने बताया कि जब वह नहीं आए तो जगद्दल थाने के प्रभारी मधुसूदन मंडल के नेतृत्व में पुलिस की एक टीम शाम को उनके घर पहुंची।

Bomb Hurled Outside Arjun Singh's residence: पश्चिम बंगाल के भाटपाड़ा में भारतीय जनता पार्टी के नेता एवं पूर्व सांसद अर्जुन सिंह के आवास के बाहर अज्ञात बदमाशों ने बम फेंके और गोलीबारी की। पुलिस ने गुरुवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि यह हमला बुधवार देर रात हुआ जिसमें एक युवक घायल हो गया। इसने बताया कि सिंह और उनके करीबी सहयोगियों ने हमलावरों का पीछा किया लेकिन वे मौके से भागने में सफल रहे। सूत्रों ने बताया कि गुरुवार दोपहर को पुलिस ने जगद्दल थाने में पूछताछ के लिए सिंह को बुलाया था। सूत्रों ने बताया कि जब वह नहीं आए तो जगद्दल थाने के प्रभारी मधुसूदन मंडल के नेतृत्व में पुलिस की एक टीम शाम को उनके घर पहुंची।

Arjun singh

अर्जुन सिंह

रैपिड एक्शन फोर्स तैनात

स्थिति को नियंत्रित करने के लिए रैपिड एक्शन फोर्स (आरएएफ) के कर्मियों सहित बड़ी संख्या में पुलिस बल को इलाके में तैनात किया गया। अधिकारियों ने बताया कि घटनास्थल से कई कारतूस और बम बरामद किये गये। बैरकपुर के पुलिस आयुक्त अजय ठाकुर ने कहा, स्थिति अभी नियंत्रण में नहीं है। इसमें शामिल लोगों को बख्शा नहीं जाएगा... दोषियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस सूत्रों के अनुसार, क्षेत्र के मेघना जूट मिल में श्रमिकों के दो समूहों के बीच विवाद के बाद हिंसा भड़क उठी। सिंह ने आरोप लगाया कि इस हमले के पीछे तृणमूल कांग्रेस पार्षद सुनीता सिंह के बेटे नमित सिंह का हाथ है। पूर्व सांसद ने दावा किया कि उसने पुलिस के सामने गोलीबारी की। अंधाधुंध गोलीबारी और बमबारी हुई।

End of Feed