दिल्ली से वाराणसी जाने वाली फ्लाइट में बम की खबर से फैली सनसनी, इमरजेंसी लैंडिंग कर यात्रियों को निकाला गया बाहर; देखें VIDEO

VIDEO: दिल्ली से वाराणसी जाने वाले इंडिगो विमान में बम की सूचना के बाद सभी यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाला गया। वीडियो को देखकर ये समझा जा सकता है कि लोगों को विमान से निकालने में हड़बड़ी मची है। विमान की सीढ़ियों की बजाय, लोग को एक स्लाइडर के सहारे सरक कर बाहर निकल रहे हैं।

Bomb Threat: दिल्ली एयरपोर्ट पर फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई, जो दिल्ली से वाराणसी जा रही थी। दिल्ली से बनारस जाने वाले इंडिगो विमान में बम की सूचना के बाद सभी यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाला गया। Indigo 6E2211- दिल्ली से वाराणसी जाने वाली इंडिगो की विमान को रोका गया और आनन फानन में सवारियों को बाहर उतारा गया।

दिल्ली से बनारस जाने वाली फ्लाइट में बम

दिल्ली फायर सर्विस के मुताबिक आज सुबह 5 बजकर 35 मिनट पर दिल्ली से बनारस जाने वाली फ्लाइट में बम की खबर थी, क्विक रिस्पॉन्स टीम (QRT) मैके पर पहुंची, हालांकि अभी तक कुछ संवेदनशील नहीं मिला। सभी यात्रियों को इमरजेंसी डोर से उतारा गया। फ्लाइट की जांच की जा रही है। मौके पर फायर ब्रिगेड, QRT और Bomb स्क्वाड मौजूद है।

End of Feed