Bomb Threat Chennai-Mumbai Flight: चेन्‍नई से मुंबई जाने वाली IndiGo फ्लाइट को बम से उड़ाने की धमकी, मचा हड़कंप

Bomb Threat Chennai-Mumbai Flight: चेन्‍नई से मुंबई जा रही इंडिगो की फ्लाइट को बम से उड़ाने की धमकी दी गई है। क्रू मेंबर को बम से उड़ाने संबंधी धमकी भरा पत्र मिलने के बाद मुंबई एयरपोर्ट पर इमर्जेंसी घोषित कर दी गई।

Bomb Threat Chennai-Mumbai Flight: शनिवार सुबह मुंबई जाने वाली इंडिगो फ्लाइट को बम से उड़ाने की धमकी मिली। फ्लाइट 6E 5314 ने चेन्नई से सुबह करीब 7 बजे उड़ान भरी थी। यह सुबह करीब 8:45 बजे मुंबई एयरपोर्ट पर उतरी थी। हवाई अड्डे के अधिकारी तुरंत हरकत में आ गए। पूरे विमान की तलाशी ली जा रही है। बम की धमकी के चलते पूर्ण आपातकाल घोषित कर दिया गया है। विमान में 172 लोग सवार हैं। रनवे को कुछ समय के लिए परिचालन के लिए बंद कर दिया गया था।

Bomb Threat Chennai-Mumbai Flight

चेन्नई से मुंबई आ रही इंडिगो की फ्लाइट को बम से उड़ाने की धमकी।

पुलिस के मुताबिक, फ्लाइट के टॉयलेट में टिश्यू पेपर पर धमकी भरा पत्र मिला था। टिश्यू पेपर पर कथित रूप से लिखा था कि मेरे बैग में बम है। अगर हम मुंबई में लैंड करेंगे तो सभी मरेंगे। मैं एक टेरेरिस्ट एजेंसी से हूं। बदला है, सभी मरोगे। कहा जा रहा है कि टॉयलेट में मिले टिश्यू पेपर पर इसी प्रकार से धमकी भरा संदेश लिखा था, जिससे फ्लाइट में यात्रियों के बीच डर फैल गया। फ्लाइट में धमकी भरे पत्र मिलने के बाद लोकल पुलिस और अन्य एजेंसी को इसकी जानकारी दी गई। विमान के एयरपोर्ट पर लैंड होते ही आनन-फानन में सभी यात्रियों को नीचे उतारने के बाद विमान की जांच की गई लेकिन राहत वाली बात रही कि विमान में ऐसा कुछ नहीं मिला। मुंबई की एयरपोर्ट पुलिस ने अज्ञात शख्स के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की जांच में जुट गई है।

End of Feed