स्याह शुक्रवार: सुबह-सुबह असम से लेकर यूपी और तेलंगाना तक आग का तांडव; गुवाहाटी में 4 जिंदा जले, नोएडा की सोसाइटी और PG में भारी तबाही

Guwahati Jalukbari Fire: असम के गुवाहाटी से लेकर यूपी के नोएडा तक सुबह-सुबह आग का तांडव देखने को मिला। गुवाहाटी में 4 लोग जिंदा जले, वहीं नोएडा में दो अलग-अलग जगहों पर भीषण आग से हड़कंप। सीएम योगी ने लिया संज्ञान।

Black Friday Fire Incidents: आज का शुक्रवार देश के कई हिस्सों के लिए 'स्याह शुक्रवार' साबित हुआ है। सुबह-सुबह असम के गुवाहाटी से लेकर उत्तर प्रदेश के दिल्ली से सटे हाईटेक शहर नोएडा तक आग के तांडव की खौफनाक तस्वीरें सामने आई हैं। एक तरफ जहां गुवाहाटी में भीषण आग ने चार लोगों की जिंदगी छीन ली, वहीं नोएडा में एक वीआईपी हाईराइज सोसाइटी और एक स्टूडेंट्स पीजी (PG) में लगी आग ने प्रशासनिक अमले को हिलाकर रख दिया है। इन हादसों पर खुद उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने संज्ञान लिया है।

स्याह शुक्रवार: सुबह-सुबह असम से लेकर नोएडा तक आग का तांडव; गुवाहाटी में 4 जिंदा जले, नोएडा की हाईराइज सोसाइटी और PG में भारी तबाही

स्याह शुक्रवार: सुबह-सुबह असम से लेकर नोएडा तक आग का तांडव; गुवाहाटी में 4 जिंदा जले, नोएडा की हाईराइज सोसाइटी और PG में भारी तबाही

1. गुवाहाटी (असम): जालुकबारी में जलकर 4 लोगों की दर्दनाक मौत, इलाके में सन्नाटा

असम की राजधानी गुवाहाटी के जालुकबारी इलाके से आज सुबह दिल दहला देने वाली खबर आई। यहां के जयमती नगर इलाके में तड़के अचानक भीषण आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि वहां मौजूद लोगों को संभलने का मौका तक नहीं मिला।

End of Feed