'मेरे अंदर ही कोई कमी होगी, आशुतोष तिवारी जरूर जीतेंगे'; नितिन नवीन से मुलाकात के बाद बदले नरोत्तम मिश्रा के सुर

भाजपा शीर्ष नेतृत्व से मुलाकात के बाद नरोत्तम मिश्रा ने बड़ा बयान दिया। उन्होंने राजधानी दिल्ली में पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि उपचुनाव में आशुतोष तिवारी जरूर जीतेंगे। पार्टी की ओर से टिकट नहीं मिलने के बाद उन्होंने कहा कि वह पार्टी के फैसले का सम्मान करते हैं और अपनी कमियों पर मंथन करेंगे।

मध्य प्रदेश की दतिया विधानसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव को लेकर सियासत तेज है। इस सीट पर 30 जुलाई को होने वाले उपचुनाव के लिए भाजपा ने सूबे के पूर्व गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा का टिकट काटकर आशुतोष तिवारी को मैदान में उतारा है। जिसे लेकर उनके समर्थकों में खासी नाराजगी देखी जा रही है। वहीं दूसरी ओर नरोत्तम मिश्रा आशुतोष तिवारी के समर्थन में बयान भी दे रहे हैं। टिकट कटने के बाद आज नरोत्तम मिश्रा दिल्ली दरबार में भी हाजिर हुए। यहां उन्होंने भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन संग मुलाकात भी की।

Narottam mishra

नरोत्तम मिश्रा

उपचुनाव में आशुतोष तिवारी जरूर जीतेंगे- नरोत्तम मिश्रा

भाजपा शीर्ष नेतृत्व से मुलाकात के बाद नरोत्तम मिश्रा ने बड़ा बयान दिया। उन्होंने राजधानी दिल्ली में पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि उपचुनाव में आशुतोष तिवारी जरूर जीतेंगे। पार्टी की ओर से टिकट नहीं मिलने के बाद उन्होंने कहा कि वह पार्टी के फैसले का सम्मान करते हैं और अपनी कमियों पर मंथन करेंगे। उन्होंने कहा कि मेरा कद नहीं, पार्टी बड़ी है। मैं हमेशा की तरह एक कार्यकर्ता के रूप में काम करता रहूंगा। मैं किसी को दोष नहीं दूंगा, बल्कि अपने अंदर की कमी पर चिंतन करूंगा।

End of Feed