बजट के प्रचार के लिए आज से BJP का मेगा प्लान, लोगों को बजट की खूबियां गिनाने सांसद जाएंगे जनता के द्वार !

  • Authored by: किशोर जोशी
  • Updated Feb 4, 2023, 07:52 AM IST

भारतीय जनता पार्टी ने बजट की खूबियों को आमजन तक पहुंचाने के लिए एक अलग ही योजना तैयार की है जिस पर आज से अमल किया जाएगा। इसके लिए पार्टी अपने मंत्रियों, सांसदों और राज्य इकाइयों को मैदान में उतार रही है।

KEY HIGHLIGHTS
  1. बजट पर BJP का दो दिवसीय विशेष अभियान, केंद्रीय मंत्री करेंगे बजट पर देशव्यापी चर्चा
  2. राष्ट्रीय पदाधिकारी करेंगे बजट पर सम्मेलन
  3. देशभर में 50 से ज्यादा जगहों पर होगा आयोजन, लोगों को बताई जाएंगी बजट की खूबियां

Budget 2023 : बजट के फायदों को बताने के लिए BJP का आज से 2 दिवसीय देशव्यापी चर्चा अभियान शुरू हो रहा है। इसके तहत लोगों को बजट का बारिकियों के बारे में जानकारी दी जाएगी। जन-जन तक पहुंच बनाने के इस कार्यक्रम के दौरान केंद्र सरकार के मंत्री, BJP के राष्ट्रीय पदाधिकारी और आर्थिक विशेषज्ञ बजट पर सम्मेलन करेंगे। देश की सभी राजधानी सहित 50 केंद्रों पर ये आयोजन किए जाएंगे। केंद्रीय मंत्री बजट पर प्रेस कांफ्रेंस करेंगे साथ ही बुद्धिजीवियों सहित सभी तबके के लोगों के साथ चर्चा करेंगे।

Budget

आम लोगों को बजट खूबियां बताएंगे बीजेपी सांसद और मंत्री

कमेटी का हुआ है गठन

पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा (JP Nadda) ने इस अभियान को सफल बनाने के लिए 9 सदस्यीय कमेटी का गठन किया है। इससे पहले शुक्रवार को ही वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण (Nirmala Sitharaman) ने भाजपा सांसदों को 2023-24 के लिए केंद्रीय बजट की प्रमुख विशेषताओं के बारे में जानकारी दी और कहा कि यह मध्यम वर्ग, महिलाओं और बुजुर्गों के लिए लाभ के साथ एक समावेशी बजट है।

वित्त मंत्री ने सांसदों की दी जानकारी

सूत्रों ने बताया कि बातचीत के दौरान भाजपा सांसदों ने सबसे ज्यादा सवाल नयी और पुरानी कर व्यवस्था के बारे में पूछे। उन्होंने बताया कि सीतारमण ने कराधान ढांचे के बारे में विस्तार से बताया। सीतारमण ने अपनी पार्टी के सांसदों से लोगों को कर व्यवस्था और केंद्रीय बजट की अन्य प्रमुख विशेषताओं के बारे में समझाने के लिए कहा। यह संवाद देशभर के लोगों को केंद्रीय बजट की प्रमुख विशेषताओं को समझाने के लिए भाजपा के पहुंच कार्यक्रम का हिस्सा था।

End of Feed