देश भर में आज कांग्रेस दफ्तर का घेराव करेगी BJP, PM आवास के बाहर राहुल के प्रदर्शन को बताया-'गैरजिम्मेदार'

भाजपा के वरिष्ठ नेता रविशंकर प्रसाद ने संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते राहुल को निशाने पर लिया। प्रसाद ने राहुल के प्रदर्शन को गैर-जिम्मेदार बताया और कहा कि पीएम आवास के बाहर उनका विरोध कार्यालय की गरिमा के विपरीत है।

BJP Protest against Rahul Gandhi: दिल्ली में प्रधानमंत्री आवास के बाहर मंगलवार को लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के प्रदर्शन के खिलाफ भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने मोर्चा खोल दिया है। भाजपा ने कहा है कि वह बुधवार को देश भर में कांग्रेस दफ्तर का घेराव करेगी। उसका यह घेराव पीएम मोदी के आवास के बाहर राहुल गांधी के प्रदर्शन के खिलाफ होगा। भाजपा के वरिष्ठ नेता रविशंकर प्रसाद ने संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते राहुल को निशाने पर लिया। प्रसाद ने राहुल के प्रदर्शन को गैर-जिम्मेदार बताया और कहा कि पीएम आवास के बाहर उनका विरोध कार्यालय की गरिमा के विपरीत है।

Ravishankar Prasad

भाजपा के वरिष्ठ नेता रविशंकर प्रसाद।

कांग्रेस कार्यालयों के बाहर प्रदर्शन करेगी BJP

भाजपा नेता ने कहा, 'राहुल गांधी प्रधानमंत्री आवास के गेट पर धरने पर बैठे। उनके पिता राजीव गांधी प्रधानमंत्री रहे, उनकी दादी इंदिरा गांधी प्रधानमंत्री रहीं और उनके परदादा जवाहरलाल नेहरू भी भारत के प्रधानमंत्री थे। ऐसे में उन्हें प्रधानमंत्री आवास की गरिमा और पवित्रता का सबसे अधिक ज्ञान होना चाहिए। इसके बावजूद उन्होंने जिस तरह का गैर-जिम्मेदाराना व्यवहार किया, वह बेहद निंदनीय है।' रविशंकर प्रसाद ने घोषणा की कि भाजपा आज पूरे देश में कांग्रेस के खिलाफ प्रदर्शन करेगी। उन्होंने कहा, 'प्रधानमंत्री आवास के बाहर कांग्रेस के अव्यवस्थित प्रदर्शन के विरोध में भाजपा आज देशभर में कांग्रेस कार्यालयों के बाहर प्रदर्शन करेगी।'

End of Feed