JD-S के गढ़, 'शोले' के रामगढ़ में मंदिर दांव, पुराने मैसूर के 50 सीटों पर BJP का नजर

  • Written by: आलोक कुमार राव
  • Updated Apr 10, 2023, 02:36 PM IST

Karnataka Assembly Election 2023: ओल्ड मैसूर क्षेत्र में जनता दल (सेक्युलर) (JD-S) का दबदबा है। इस क्षेत्र में विधानसभा की करीब 50 सीटें आती हैं। पुराने मैसूर क्षेत्र के मतदाताओं को लुभाने के लिए भाजपा ने यहां की ऐतिहासिक विरासत को ध्यान में रखते हुए एक बड़ा दांव चला है।

Karnataka Assembly Election 2023: कर्नाटक में दोबारा सत्ता में वापसी के लिए भारतीय जनता पार्टी (BJP) सभी वर्गों एवं समुदायों को अपनी तरफ रिझाने में जुटी है। खासकर, कर्नाटक के उन इलाकों में जहां उसकी पकड़ कमजोर है, भगवा पार्टी लोगों तक अपनी पहुंच बढ़ाने की कोशिश कर रही है। इन्हीं इलाकों में एक क्षेत्र ओल्ड मैसूर (Old Mysore)है जहां जनता दल (सेक्युलर) (JD-S) का दबदबा है। इस क्षेत्र में विधानसभा की करीब 50 सीटें आती हैं। पुराने मैसूर क्षेत्र (Old Mysore) के मतदाताओं को लुभाने के लिए भाजपा ने यहां की ऐतिहासिक विरासत को ध्यान में रखते हुए एक बड़ा दांव चला है। बीते दिनों मुख्यमंत्री बासवराज बोम्मई (Basavraj Bommai)ने रामनगर (Ramnagar)जिले के रामदेवरा बेट्टा (Ramadevara Betta)में भव्य राम मंदिर (Ram Temple) का निर्माण करने की घोषणा की। ऐतिहासिक मान्यता है कि अपने वनवास के समय भगवान राम इस इलाके में थोड़े समय के लिए रुके थे।

bjp flag

रामनगर जिले के चन्नापटना सीट से चुनाव लड़ते हैं कुमारस्वामी।

रामनगर में 'शोले' फिल्म की शूटिंग हुई

राज्य के पर्यटन मंत्रालय के मुताबिक रामदेवरा बेट्टा बेंगलुरु से 50 किलोमीटर दूर है और इस जगह पर ब्लाकबस्टर 'शोले' फिल्म की शूटिंग हुई। सियासी दबदबे के लिहाज से देखें तो इस इलाके में वोक्कालिगा समुदाय की आबादी है। यह समुदाय परंपरागत रूप से जेडी-एस का वोट बैंक है। भाजपा की नजर जेडी-एस के इस वोट बैंक में सेंधमारी करने की है।

End of Feed