विपक्षी गठबंधन 'INDIA' के लिए मौत की घंटी: ममता के फैसले पर भाजपा ने ऐसे ली चुटकी

  • Edited by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jan 24, 2024, 06:20 PM IST

भाजपा ने विपक्षी दलों के गठबंधन 'INDIA' की चुटकी ली है। पार्टी की ओर से कहा गया है कि लोकसभा चुनाव अकेले लड़ने का ममता का फैसला विपक्षी गठबंधन 'इंडिया' के लिए मौत की घंटी है। इस बीच कांग्रेस ने कहा कि ममता के बिना कोई भी विपक्षी गठबंधन ‘इंडिया’ के अस्तित्व की कल्पना नहीं कर सकता।

BJP On Opposition Alliance: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने बुधवार को कहा कि पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस प्रमुख ममता बनर्जी का लोकसभा चुनाव अकेले लड़ने का फैसला उनकी ‘हताशा’ का संकेत और विपक्षी दलों के गठबंधन 'इंडिया' के लिए 'मौत की घंटी' है। ममता बनर्जी ने ‘इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इन्क्लूसिव अलायंस’ (इंडिया) गठबंधन को एक बड़ा झटका देते हुए आज घोषणा की कि उनकी पार्टी ने पश्चिम बंगाल में आगामी लोकसभा चुनाव अकेले लड़ने का फैसला किया है।

Opposition Parties Alliance INDIA

ममता के फैसले पर सियासी दंगल।

'ममता बनर्जी का फैसला हताशा का संकेत'

इस घटनाक्रम पर पश्चिम बंगाल के लिए भाजपा के सह-प्रभारी और पार्टी के आईटी विभाग के प्रमुख अमित मालवीय ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, 'पश्चिम बंगाल में अकेले चुनाव लड़ने का ममता बनर्जी का फैसला हताशा का संकेत है। अपनी राजनीतिक जमीन बचाने में असमर्थ होने के कारण वह सभी सीट पर चुनाव लड़ना चाहती है ताकि चुनाव के बाद भी उनकी प्रासंगिकता बनी रहे।'

End of Feed