पानी सत्याग्रह पर BJP ने उठाए सवाल, कहा- दोपहर और रात को गायब हो जाती हैं आतिशी

Delhi Water Crisis: दिल्ली में जल संकट को लेकर AAP और BJP के बीच सियासत जारी है। अनिश्चितकाल के लिए अनशन पर बैठीं जल मंत्री आतिशी पर भाजपा ने निशाना साधते हुए कहा कि आतिशी जी की भूख हड़ताल भी उतना ही बड़ा ड्रामा है जैसे केजरीवाल जी अपनी ईमानदारी का ढोंग करते हैं।

Delhi Water Crisis: राजधानी दिल्ली में जल संकट को लेकर घमासान मचा हुआ है। आम आदमी पार्टी (AAP) और भाजपा (BJP) के बीच सियासत जारी है। पानी के मुद्दे पर अनिश्चितकाल के लिए अनशन पर बैठीं जल मंत्री आतिशी पर भाजपा हमलावर हो गई है। भाजपा नेता मनजिंदर सिंह सिरसा ने आतिशी की भूख हड़ताल पर सवाल खड़े कर दिए हैं। उन्होंने इसे ढोंग करार देते हुए कहा कि आतिशी जी की भूख हड़ताल भी उतना ही बड़ा ड्रामा है जैसे केजरीवाल जी अपनी ईमानदारी का ढोंग करते हैं। अनिश्चितकालीन सत्याग्रह पर बैठने वाली आतिशी जी दोपहर और रात में गायब हो जाती हैं।

Delhi Water Crisis

पानी सत्याग्रह को लेकर भाजपा ने दिल्ली की जल मंत्री आतिशी पर साधा निशाना

सिरसा ने कहा कि अगर आपको सत्याग्रह करना ही है तो टैंकर माफिया के खिलाफ कीजिए। अपने उन विधायकों के खिलाफ भूख हड़ताल पर बैठिए जिन्होंने टैंकर माफिया से दलाली खाई है और दिल्ली के लोगों को पानी के नाम पर लूटे हैं। उधर रमेश बिधूड़ी के नेतृत्व में दिल्ली के ओखला औद्योगिक क्षेत्र इलाके में स्थित जल बोर्ड के ऑफिस पर बीजेपी आप के खिलाफ धरना प्रदर्शन कर रही है। रमेश बिधूड़ी के अनुसार दिल्ली जल बोर्ड ने ट्यूबवेल से पानी की आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए एक समिति बनाने के लिए डीएम को पत्र लिखा है। इसमें एक घर के लिए एक टैंकर उपलब्ध कराने के बजाय 6-7 घरों को एक टैंकर वितरित करने की बात कही गई है, जिससे सभी घरों को समान रूप से जल आपूर्ति हो सके।

End of Feed