खड़गे के बयान से BJP को मिला सियासी हथियार, SIR से रैली तक कांग्रेस पर चार सूत्रीय रणनीति से वार की तैयारी

खड़गे बयान विवाद के बीच बीजेपी ने 1 नवंबर को दिल्ली के रामलीला मैदान में होने वाली कांग्रेस और INDIA गठबंधन की ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ रैली से पहले भी पार्टी की घेराबंदी तेज कर दी है।

BJP Protest Against Kharge: कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के बयान को लेकर बीजेपी ने कांग्रेस के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। दिल्ली में खड़गे के आवास के बाहर बीजेपी कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया, वहीं देश के अन्य हिस्सों में भी विरोध दर्ज कराया गया। बीजेपी इस बयान को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दिवंगत पिता का अपमान बता रही है, जबकि कांग्रेस का आरोप है कि खड़गे के बयान को संदर्भ से काटकर पेश किया जा रहा है। इस विवाद के बीच बीजेपी ने 1 नवंबर को दिल्ली के रामलीला मैदान में होने वाली कांग्रेस और INDIA गठबंधन की ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ रैली से पहले भी पार्टी की घेराबंदी तेज कर दी है।

khadge and modi

खड़गे के बयान के खिलाफ बीजेपी की रणनीति

खड़गे के बयान पर बीजेपी का विरोध प्रदर्शन

बिहार की राजधानी पटना में SIR के मुद्दे पर बोलते हुए मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा था कि SIR के जरिए गड़बड़ी करने वालों को जेल भेजा जाएगा। इसी दौरान किसी के यह कहने पर कि मोदी नहीं जाएंगे, खड़गे ने जवाब दिया, ‘मोदी का बाप भी जाएगा।’ इस बयान के बाद राजनीतिक विवाद तेज हो गया है।

End of Feed