प्रगति मैदान के भारत मंडपम में सजेगा BJP का राष्ट्रीय अधिवेशन, किसान आंदोलन पर बोल सकते हैं PM मोदी

  • Written by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Feb 14, 2024, 03:49 PM IST

BJP national convention : प्रगति मैदान के भारत मंडपम में चलने वाले दो दिन के इस अधिवेशन में पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सहित पार्टी के सभी वरिष्ठ पदाधिकारी मौजूद रहेंगे। समापन भाषण में पीएम मोदी किसान आंदोलन के बारे में बोल सकते हैं।

BJP national convention : भारतीय जनता पार्टी (BJP) का राष्ट्रीय अधिवेशन इस बार दिल्ली में 17 से 18 फरवरी तक चलेगा। प्रगति मैदान के भारत मंडपम में चलने वाले दो दिन के इस अधिवेशन में पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सहित पार्टी के सभी वरिष्ठ पदाधिकारी मौजूद रहेंगे। अधिवेशन में अध्यक्षीय भाषण नड्डा का होगा और कार्यक्रम का समापन पीएम मोदी के संबोधन से होगा। समझा जाता है कि पीएम मोदी यहां किसान आंदोलन के बारे में बोल सकते हैं।

JP Nadda

प्रगति मैदान में दो दिन तक चलेगा अधिवेशन।

नड्डा के संबोधन से होगी अधिवेशन की शुरुआत

अधिवेशन के उद्घाटन सत्र का शुभारंभ पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा के संबोधन से होगा। हालांकि, इस अधिवेशन के एक दिन पहले भाजपा के राष्ट्रीय पदाधिकारियों की बैठक बुलाई गई है। अधिवेशन के लिए पार्टी के महासचिव, प्रकोष्ठों के समन्वयक, सभी मोर्चा, नगर निगम, नगर परिषद, नगर पंचायत और जिला पंचायत के अध्यक्षों को न्योता मिला है।

End of Feed