किसान आंदोलन पर बयान के बाद घिरीं कंगना रनौत को जान से मारने की मिली धमकी, 'इमरजेंसी' फिल्म रिलीज हुई तो सिर काट देंगे

Kangana Ranaut : कंगना रनौत ने एक समाचार पत्र को दिए इंटरव्यू में किसान आंदोलन पर बयान दिया था और इसे बांग्लादेश की घटना से जोड़ा था जिसके बाद वह कांग्रेस सहित विपक्षी दलों के निशाने पर आ गईं। मामले की गंभीरता को देखते हुए भाजपा ने भी अपनी सांसद के बयान से खुद को अलग कर लिया।

KEY HIGHLIGHTS
  • अभिनेत्री एवं भाजपा सांसद कंगना को मिली जान से मारने की धमकी
  • वीडियो बनाकर सरेआम कहा, 'इमरजेंसी' रिलीज की तो सिर काट डालेंगे
  • इस फिल्म में वह पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की भूमिका निभा रही हैं

Kangana Ranaut : किसान आंदोलन पर बयान देने के बाद विवादों में घिरीं मंडी से भाजपा सांसद एवं अभिनेत्री कंगना रनौत को जान से मारने की धमकी मिली है। उन्हें यह धमकी फिल्म 'इमरजेंसी' को लेकर दी गई है। कंगना ने सोशल मीडिया पर जान से मारने की धमकी मिलने के बाद पुलिस से मदद मांगी है। 6 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली इस फिल्म में वह पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की भूमिका निभा रही हैं। दरअसल, कंगना रनौत ने एक समाचार पत्र को दिए इंटरव्यू में किसान आंदोलन पर बयान दिया था और इसे बांग्लादेश की घटना से जोड़ा था जिसके बाद वह कांग्रेस सहित विपक्षी दलों के निशाने पर आ गईं। मामले की गंभीरता को देखते हुए भाजपा ने भी अपनी सांसद के बयान से खुद को अलग कर लिया।

kangana ranaut

इमरजेंसी मूवी में इंदिरा गांधी का किरदार निभाया है।

मिली सिर काटने की धमकी

कंगना को यह धमकी एक सिख चरमपंथी गुट से मिली है। ईसाई से निहंग सिख बने विकी थॉमस सिंह ने सोशल मीडिया पर पोस्ट अपने एक वीडियो में पूर्व पीएम इंदिरा गांधी की हत्या का जिक्र किया है। इस व्यक्ति ने वीडियो में कहा, 'मूवी में यदि खालिस्तानी जरनैल सिंह भिंडरवाले को आतंकवादी के रूप में दिखाया जाता है तो याद रखो कि जिस व्यक्ति (इंदिरा गांधी) का किरदार तुम निभा रही हो, उसका क्या हुआ था? सतवंत सिंह और बेयंत सिंह कौन थे? हम तुम्हारा सिर संत जी को भेंट करेंगे। जो अपना सिर कटाने के लिए तैयार रहता है वह सिर भी काट सकता है।' बता दें कि सतवंत सिंह और बेयंत सिंह इंदिरा गांधी के अंगरक्षक थे और 31 अक्टूबर 1984 को दोनों ने पीएम इंदिरा की गोली मारकर हत्या कर दी।

End of Feed