बीजेपी के दिग्गज नेता गिरीश बापट का निधन, पुणे शहर से थे सांसद

  • Authored by: अमित कुमार मंडल
  • Updated Mar 29, 2023, 01:30 PM IST

पुणे शहर के भाजपा सांसद गिरीश बापट का दीनानाथ मंगेशकर अस्पताल में निधन हो गया है। पुणे भाजपा अध्यक्ष जगदीश मुलिक ने यह जानकारी दी। तबियत बिगड़ने पर बापट को आज ही दीनानाथ मंगेशकर अस्पताल में लाइफ सपोर्ट सिस्टम पर रखा गया था। अस्पताल ने जानकारी दी थी कि उनकी हालत बेहद नाजुक थी जिसके बाद उन्हें लाइफ सपोर्ट सिस्टम पर रखा गया था।

Girish Bapat

भाजपा सांसद गिरीश बापट का निधन (Facebook)

उनके परिवार में उनकी पत्नी, बेटा, बहू हैं। बीजेपी के पुणे शहर अध्यक्ष जगदीश मुलिक ने गिरीश बापट के निधन की जानकारी मीडिया को दी। बापट का इलाज पिछले डेढ़ साल से अस्पताल में चल रहा था। वह सांस संबंधी बीमारी से जूझ रहे थे।

End of Feed