BJP के ज्ञापन पर भड़की AAP, आतिशी बोलीं- आप सरकार को गिराने साजिश कर रही है भाजपा

आतिशी ने कहा कि अगर केजरीवाल सरकार को गिराया गया तो दिल्लीवासी आगामी विधानसभा चुनावों में भाजपा को शून्य सीट देकर करारा जवाब देंगे और आम आदमी पार्टी सभी 70 सीटों पर जीत हासिल करेगी।

BJP Vs AAP: आम आदमी पार्टी (AAP) की वरिष्ठ नेता और मंत्री आतिशी ने मंगलवार को भारतीय जनता पार्टी पर दिल्ली में राष्ट्रपति शासन लगाकर अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाली सरकार को पिछले दरवाजे से गिराने की साजिश रचने का आरोप लगाया। यह आरोप ऐसे समय लगाया गया है, जब एक दिन पहले ही राष्ट्रपति सचिवालय ने विपक्षी दल भाजपा के एक ज्ञापन को गृह मंत्रालय के पास उचित ध्यान के लिए भेज दिया था। ज्ञापन में कहा गया कि दिल्ली संवैधानिक संकट का सामना कर रही है। आतिशी ने कहा कि अगर केजरीवाल सरकार को गिराया गया तो दिल्लीवासी आगामी विधानसभा चुनावों में भाजपा को शून्य सीट देकर करारा जवाब देंगे और आम आदमी पार्टी सभी 70 सीटों पर जीत हासिल करेगी।

Atishi

आप नेता आतिशी

बीजेपी ने की आप सरकार को बर्खास्त करने की मांग

दिल्ली विधानसभा में विपक्ष के नेता विजेंद्र गुप्ता ने सोमवार को कहा कि संविधान के कथित उल्लंघन के लिए आप नीत सरकार को बर्खास्त करने की मांग को लेकर भाजपा विधायकों द्वारा शुक्रवार को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को सौंपा गया ज्ञापन गृह मंत्रालय को भेज दिया गया है। गुप्ता ने आरोप लगाया कि दिल्ली में शासन व्यवस्था में निष्क्रियता इसलिए पैदा हुई है क्योंकि मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल आबकारी नीति मामले में भ्रष्टाचार के गंभीर आरोपों में चार महीने से अधिक समय से जेल में हैं।

End of Feed