'आतंकवादियों की पार्टी है भाजपा', ये क्या बोल गए कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे

BJP vs Congress: भारतीय जनता पार्टी के बारे में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे एक विवादित टिप्पणी कर दी है। उन्होंने दावा किया है कि भाजपा 'आतंकवादियों की पार्टी' है। आखिर खड़गे ने ये बात कहां बोली, उन्होंने ऐसा क्यों कहा? इन सवालों के अलावा ये बात जाहिर है कि इस बयान पर सियासी बवाल खड़ा होना लाजमी है।

Mallikarjun Kharge Controversial Statement: कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने उनकी पार्टी को 'अर्बन नक्सल गिरोह' द्वारा चलाये जाने संबंधी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की हालिया टिप्पणी को लेकर उन पर पलटवार करते हुए शनिवार को आरोप लगाया कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) 'आतंकवादियों की पार्टी' है। खड़गे ने आरोप लगाया कि वे ‘लिंचिंग’ करते हैं और लोगों को पीटते हैं तथा अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति (एससी/एसटी) समुदायों के लोगों पर अत्याचार करते हैं।

Congress President and LoP Mallikarjun Kharge

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे।

खड़गे के आरोप पर भाजपा ने दे दी खुली चुनौती

कांग्रेस अध्यक्ष की टिप्पणी पर पलटवार करते हुए भाजपा की कर्नाटक इकाई के वरिष्ठ नेता और विधानपरिषद सदस्य (एमएलएसी) एन रविकुमार ने कहा कि देश में आतंकवाद और नक्सली गतिविधियों में करीब 80-90 प्रतिशत की कमी आई है। उन्होंने इस विषय पर सर्वेक्षण और बहस कराने की चुनौती दी कि- आतंकियों का समर्थक कौन है?

End of Feed