केजरीवाल बोल रहे झूठ, 2015 से अबतक केवल 440 लोगों को दी है नौकरियां- भाजपा का दावा

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Apr 3, 2023, 09:25 PM IST

भाजपा सांसद मनोज तिवारी ने दिल्ली में एक संवाददाता सम्मेलन में कहा कि केजरीवाल ने दावा किया है कि उनकी सरकार ने 12 लाख नौकरियां दी हैं, लेकिन 2015 के बाद से उनके शासन के दौरान उम्मीदवारों को केवल 440 नौकरियां दी गईं। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल झूठ बोल रहे हैं।

अभी एक दिन पहले दिल्ली के सीएम और आप के मुखिया अरविंद केजरीवाल असम गए थे। वहां उन्होंने अपनी सरकार का जमकर बखान किया था और भाजपा की सरकार पर जमकर हमला किया था। केजरीवाल ने इस दौरान नौकरियों को लेकर बड़ा दावा किया था, जिसपर अब बीजेपी की तरफ से जवाब है। बीजेपी ने दावा किया है दिल्ली में आप सरकार ने सिर्फ 440 नौकरियां दी हैं। केजरीवाल नौकरियों के मामले पर झूठ बोल रहे हैं।

arvind kejriwal job

नौकरियों के मामले पर भाजपा ने अरविंद केजरीवाल को घेरा

क्या बोले भाजपा नेता

भाजपा नेताओं ने सोमवार को दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर झूठ बोलने का आरोप लगाते हुए दावा किया कि एक आरटीआई के जवाब के अनुसार, 2015 के बाद से दिल्ली में केवल 440 नौकरियां दी गईं हैं। जबकि केजरीवाल दावा कर रहे हैं कि उनकी सरकार ने 12 लाख नौकरियां दी हैं। भाजपा सांसद मनोज तिवारी ने कहा- "केजरीवाल देश के सबसे बड़े झूठे और सबसे भ्रष्ट और बेईमान मुख्यमंत्री हैं। यह सुनने में अच्छा लगता है कि 12 लाख नौकरियां दी गई हैं, लेकिन यह एक झूठा दावा है। एक आरटीआई जवाब से यह साबित हुआ है।"

End of Feed