फिर BJP को मिला सबसे ज्यादा चंदा, 2,243 करोड़ के साथ भाजपा नंबर एक तो दूसरे नंबर पर कांग्रेस को मिले 281 करोड़

देश के राष्ट्रीय पार्टियों को मिले कुल घोषित चंदे की राशि 2,544.28 करोड़ रुपये है। ये राशि 12,547 दानकर्ताओं ने राष्ट्रीय पार्टियों को दी है। यह आंकड़ा पिछले वर्ष की तुलना में 199 प्रतिशत अधिक है।

साल 2023-2024 में भी बीजेपी को सबसे ज्यादा चंदा मिला है। एडीआर की रिपोर्ट में कहा गया है कि घोषित चंदे की रकम का 88 प्रतिशत हिस्सा भाजपा के खाते में गया है। जो 2,243 करोड़ रुपये से अधिक है। वहीं कांग्रेस दूसरे नंबर पर है, जिसे 281.48 करोड़ रुपये मिले हैं। वहीं बसपा ने अपने हिस्से आए चंदे की रकम को शून्य बताया है। यह रिपोर्ट निर्वाचन आयोग को सौंपे गये आंकड़ों पर आधारित है, इन आंकड़ों में 20 हजार रुपये से अधिक के राजनीतिक चंदे के बारे में जानकारी दी गयी है।

End of Feed