USAID फंडिंग पर आमने-सामने आए बीजेपी-कांग्रेस, जयराम रमेश के दावों के बाद अमित मालवीय ने पूछे तीखे सवाल

अमेरिका भारत में चुनावी मदद के नाम पर पैसा देते रहा है, ऐसा दावा अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने किया है। ट्रंप ने इस मदद को रोक भी दिया है। इसी मदद की रकम को लेकर कांग्रेस और बीजेपी आमने-सामने हैं।

अमेरिकी एजेंसी यूएसएआईडी की ओर से भारत में 'वोटर टर्नआउट' बढ़ाने के लिए की गई कथित फंडिंग से उठा राजनीतिक तूफान थमने का नाम नहीं ले रहा है। इस मुद्दे को लेकर कांग्रेस और बीजेपी लगातार एक दूसरे पर हमलावर है। कांग्रेस ने इसे देश को गुमराह करने के लिए एक और 'जुमला' बताया, जबकि बीजेपी ने पलटवार करते हुए कांग्रेस पर देश के खिलाफ साजिश रचने के लिए विदेशी ताकतों के साथ मिलीभगत करने का आरोप लगाया।

amit malviya

बीजेपी नेता अमित मालवीय और कांग्रेस नेता जयराम रमेश

End of Feed