प्रियंका गांधी ने हलफनामे में संपत्ति का नहीं दिया पूरा ब्यौरा, बीजेपी ने लगाया बड़ा आरोप

बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता गौरव भाटिया ने दावा किया कि प्रियंका गांधी वाड्रा सुप्रीम कोर्ट के उस निर्देश का उल्लंघन कर रही हैं जिसमें उम्मीदवारों को अपनी, अपने जीवनसाथी और आश्रितों की संपत्ति का पूर्ण विवरण देने को कहा गया है।

Priyanka Gandhi Vadra: भारतीय जनता पार्टी ने आरोप लगाया है कि कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी वाड्रा ने केरल में वायनाड लोकसभा सीट से उपचुनाव लड़ने के लिए हलफनामे में संपत्ति का पूरा विवरण नहीं दिया है। बीजेपी ने कहा कि प्रियंका वाड्रा ने अपनी और अपने पति रॉबर्ट वाड्रा की संपत्तियों के बारे में आवश्यक जानकारी नहीं दी है। बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता गौरव भाटिया ने दावा किया कि प्रियंका गांधी वाड्रा सुप्रीम कोर्ट के उस निर्देश का उल्लंघन कर रही हैं जिसमें उम्मीदवारों को अपनी, अपने जीवनसाथी और आश्रितों की संपत्ति का पूर्ण विवरण देने को कहा गया है।

Gaurav Bhatia

गौरव भाटिया

गांधी परिवार कानून से ऊपर नहीं

गौरव भाटिया ने संवाददाताओं से कहा, सुप्रीम कोर्ट का आदेश सभी नागरिकों के लिए बाध्यकारी है। गांधी परिवार कानून से ऊपर नहीं है। इसका केवल एक ही परिणाम हो सकता है। अगर कोई हलफनामे में गलत जानकारी देता है, तो उसे चुनाव लड़ने का कोई अधिकार नहीं है। चुनाव अधिकारियों द्वारा नामांकन पत्रों की जांच की तारीख 28 अक्टूबर है और बीजेपी इस दौरान कांग्रेस महासचिव पर उनके हलफनामे को लेकर निशाना साध रही है।

End of Feed