Bijapur Naxalite Encounter: सुरक्षा बलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़, 6 नक्सली ढेर; कई घायल

  • Written by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Mar 27, 2024, 08:27 PM IST

Chhattisgarh: छत्तीसगढ़ के बीजापुर में सुरक्षा बलों और नक्सलियों के बीच जबरदस्त मुठभेड़ हो गई। इस दौरान सुरक्षाबलों ने 6 नक्सलियों को मार गिराया, जबकि कई नक्सली घायल हो गए। मारे गए नक्सलियों में 4 पुरुष और 2 महिला के शव बरामद कर लिए गए हैं। ये मुठभेड़ बीजापुर-सुकमा के सीमा क्षेत्र में बासागुड़ा थाना इलाके में हुई।

Bijapur News: सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में छह नक्सली ढेर हो गए। छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित बीजापुर जिले में सुरक्षा बलों ने बुधवार को एक मुठभेड़ में छह नक्सलियों को मार गिराया है। पुलिस अधिकारियों ने यह जानकारी दी। मारे गए नक्सलियों में 4 पुरुष और 2 महिला के शव बरामद कर लिए गए हैं। ये मुठभेड़ बीजापुर-सुकमा के सीमा क्षेत्र में बासागुड़ा थाना इलाके में हुई।

Naxalite Encounter

सांकेतिक तस्वीर।

सुरक्षाबलों ने मारे गए नक्सलियों की पहचान कर ली है। इसमें सभी नक्सलियों पर एक से पांच लाख रुपये तक का इनाम रखा गया था। पुलिस ने बताया, मारे गए नक्सलियों की पहचान कोवासी गंगी और नागेश पुनेम के रूप में हुई है, जिन पर 5 लाख रुपये का इनाम था। वहीं, वेट्टी सोनी और आयतु पुनेम पर दो लाख रुपये का इनाम था। इसके अलावा सुक्का ओयाम और नुप्पो मोका पर एक-एक लाख रुपये का इनाम था।

End of Feed