टूटी हुईं पसलियां, सिर पर 15 फ्रैक्चर, हार्ट फटा हुआ और गर्दन भी टूटी...मुकेश चंद्रकार को तड़पा-तड़पा कर मारा गया

मामले की जांच कर रही एसआईटी ने मुख्य आरोपी सुरेश को गिरफ्तार किया। इससे पहले पुलिस तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है।

Bijapur journalist murder case: बीजापुर पत्रकार हत्याकांड को लेकर बड़ी खबर आई है। पुलिस ने मुकेश चंद्रकार की हत्या के मुख्य आरोपी सुरेश चंद्रकार को गिरफ्तार कर लिया है। मुख्य आरोपी हैदराबाद से गिरफ्तार हुआ है। मामले की जांच कर रही एसआईटी ने सुरेश को गिरफ्तार किया। इससे पहले पुलिस तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है।

Bijapur journalist murder

बीजापुर पत्रकार हत्याकांड

सुरेश चंद्राकर हैदराबाद से गिरफ्तार

छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में पत्रकार की हत्या के मुख्य आरोपी सुरेश चंद्रकार को विशेष जांच दल ने हैदराबाद से हिरासत में ले लिया है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि आरोपी सुरेश चंद्राकर पत्रकार मुकेश चंद्राकर की हत्या के बाद से फरार था। उन्होंने बताया कि मामले की जांच के लिए गठित एसआईटी ने रविवार देर रात हैदराबाद से सुरेश को हिरासत में लिया। अधिकारियों ने बताया कि इस मामले में सुरेश चंद्राकर के भाई रितेश चंद्राकर और दिनेश चंद्रकार और सुपरवाइजर महेंद्र रामटेके को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है।

End of Feed