Bihar Violence: सासाराम में बम तो नालंदा में फायरिंग, कई घायल; पुलिस ने दर्जनों को दबोचा

  • Authored by: शिशुपाल कुमार
  • Updated Apr 1, 2023, 11:20 PM IST

Bihar Violence: मिली जानकारी के अनुसार सासाराम के सफ्फुलागंज इलाके में शनिवार शाम देशी बम फेंके गए हैं। जिसमें कुछ लोग घायल हो गए हैं। जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल भेज दिया गया है। बम फेंके जाने के बाद पुलिस ने इलाके के घरों में सघन तलाशी अभियान चलाया है।

Bihar Violence: बिहार में रामनवमी के दिन भड़की हिंसा शनिवार को भी थोड़ी-बहुत भड़कती रही है। हालांकि पुलिस ने ज्यादातर इलाकों में शांति कायम रखने में सफलता पाई है। शनिवार को सासाराम में जहां देशी बम के हमलों की खबर है तो वहीं नालंदा में फायरिंग की खबर है।

bihar violence, nalanda, sasaram

बिहार में रामनवमी के अवसर पर हिंसा

नालंदा में फायरिंग

मिली जानकारी के अनुसार बनौलिया, बड़ी सकुनत और पहाड़पुरा में दो गुट शनिवार को भी भिड़ गए। दोनों गुटों के बीच फायरिंग भी होने की खबर है। इस फायरिंग में कुछ लोगों के घायल होने की बात भी कही जा रही है। प्रभावित इलाकों में धारा 144 लागू कर दी गई है, साथ ही पुलिस इन इलाकों में मार्च भी कर रही है।

End of Feed