Bihar Politics: बिहार में विश्वास मत से पहले JDU विधायकों की होगी बैठक, 12 फरवरी को विधानसभा के बजट सत्र का होगा आगाज

  • Agency by: Agency
  • Updated Feb 10, 2024, 12:38 PM IST

Bihar Politics: बिहार विधानमंडल के बजट सत्र की उलटी गिनती शुरू हो गई है। जिसको लेकर पार्टियों ने अपनी तैयारियां भी तेज कर दी है। जानकारी के अनुसार, नीतीश कुमार के विश्वास मत साबित करने से पहले बिहार में जनता दल यूनाइटेड (JDU) के विधायकों की बैठक होगी।

Bihar Politics: नीतीश कुमार के विश्वास मत साबित करने से पहले बिहार में जनता दल यूनाइटेड (जदयू) के विधायकों की बैठक होगी। पार्टी नेताओं ने शनिवार को यह जानकारी दी। हालांकि उन्होंने कहा कि श्रवण कुमार द्वारा शनिवार को आयोजित किये जाने वाला दोपहर भोज और इसके एक दिन बाद विजय कुमार चौधरी के यहां आयोजित होने वाला जलपान कार्यक्रम हर विधानसभा सत्र से पहले जदयू की परंपरा का हिस्सा है।

Nitish Kumar

JDU विधायकों की होगी बैठक

जदयू के राष्ट्रीय महासचिव अफाक अहमद खान ने कहा कि पार्टी सोमवार को विश्वास मत हासिल करने को लेकर आश्वस्त है। हम सामान्य तौर हर विधानसभा सत्र की शुरुआत से पहले बैठक करते हैं। इस तरह की बैठकें पहले भी पार्टी के दो वरिष्ठ नेताओं के आवास पर आयोजित की जाती थीं। बैठक को लेकर विजय कुमार चौधरी और श्रवण कुमार ने भी इसी तरह के विचार रखे। चौधरी और कुमार को जदयू अध्यक्ष नीतीश कुमार के भरोसेमंद कैबिनेट सहयोगियों में गिना जाता है। नये मंत्रिमंडल में भी दोनों का मंत्री पद बरकरार रहा है।

End of Feed