Bihar Politics: 'पिता CM और बेटा 9वीं फेल, वो आदमी बता रहा है कि बिहार का विकास कैसे होगा?' तेजस्वी यादव पर प्रशांत किशोर का तंज

जन सुराज पार्टी के संस्थापक प्रशांत किशोर सोमवार को एकदिवसीय दौरे पर भोजपुर पहुंचे, यहां उन्होंने राजद नेता और पूर्व उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव पर जुबानी हमला किया। उन्होंने कहा कि नौवीं फेल बिहार के विकास का रास्ता बता रहे हैं।

KEY HIGHLIGHTS

  • प्रशांत किशोर बोले- नौवीं फेल बिहार के विकास का रास्ता बता रहे हैं
  • जन सुराज पार्टी के संस्थापक प्रशांत किशोर ने तेजस्वी यादव पर जुबानी हमला किया
  • उन्होंने कहा कि वो (तेजस्वी यादव) समाजवाद की परिभाषा तक नहीं बता सकते हैं

प्रशांत किशोर ने राजद नेता तेजस्वी यादव पर जुबानी हमला करते हुए कहा कि जिस बच्चे के मां-बाप मुख्यमंत्री रहे, उसने 10वीं पास नहीं किया। यह दिखाता है कि शिक्षा के प्रति उनकी सोच क्या है? जो व्यक्ति नौवीं फेल है, वो बिहार के विकास का रास्ता बताने का दावा कर रहा है। जिसको यह नहीं मालूम है कि जीडीपी और जीडीपी ग्रोथ क्या है? वो आदमी बता रहा है कि बिहार का विकास कैसे होगा?

prashant kishor attack on tejashwi yadav

प्रशांत किशोर बोले- नौवीं फेल बिहार के विकास का रास्ता बता रहे हैं

उन्होंने कहा कि वो (तेजस्वी यादव) समाजवाद की परिभाषा तक नहीं बता सकते हैं। तेजस्वी यादव को मैं खुली चुनौती दे रहा हूं कि वो समाजवाद पर बिना कागज देखे 5 मिनट नहीं बोल सकते हैं। समाजवाद है क्या, वो सिर्फ यही बता दें, अगर वो बता देंगे तो हम उनको नेता मान लेंगे। वो दस दिन कोचिंग, ट्यूशन करके आएं और फिर बताएं कि समाजवाद क्या है।

End of Feed