Bihar News: 'राज्य के किसानों को शीघ्र बाजार समिति प्रांगणों की सुविधा', बिहार राज्य पुल निर्माण निगम को कार्य पूर्ण करने का निर्देश

Bihar News: बिहार के उप मुख्यमंत्री सह कृषि मंत्री विजय कुमार सिन्हा द्वारा जिलावार बाजार समिति प्रांगणों के निर्माण कार्य की प्रगति की समीक्षा की गई।

Bihar News: इस समीक्षात्मक बैठक में सचिव कृषि संजय कुमार अग्रवाल सहित वरीय पदाधिकारियों ने भाग लिया।बिहार राज्य पुल निर्माण निगम के प्रतिनिधि द्वारा बताया गया कि चंदौती (गया) तथा वैशाली में कार्य पूर्ण हो गया है। पूर्वी और पश्चिम चंपारण के बाजार समिति का कार्य 15 मई तक पूर्ण कर लिया जाएगा।

bihar news

विजय सिन्हा द्वारा जिलावार बाजार समिति प्रांगणों के निर्माण कार्य की प्रगति की समीक्षा

मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री द्वारा 'एक राष्ट्र, एक बाजार' की व्यवस्था की घोषणा की गई है, जिसका सबसे ज्यादा लाभ बिहार को मिलेगा। बिहार के किसानों को उनके फसल उत्पादों के लिए अधिकतम मूल्य मिल पायेगा। इस प्रकार किसानों की आय में अपेक्षित वृद्धि हो पायेगी एवं किसान समृद्ध होगा।

End of Feed