बिहार को केंद्र का बड़ा तोहफा: खगड़िया-पूर्णिया हाईवे बनेगा 4-लेन; 3936 करोड़ रुपये की योजना को मंजूरी, 2 घंटे घटेगा सफर का समय

NH 31-NH 231 Upgradation: हाईवे के चौड़ीकरण और अपग्रेडेशन से बिहार के चार प्रमुख जिलों- खगड़िया, भागलपुर, कटिहार और पूर्णिया के शहरी इलाकों को सीधा फायदा पहुंचेगा।

Bihar Khagaria-Purnia 4 Lane Highway: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में कैबिनेट की आर्थिक मामलों की समिति (CCEA) ने बिहार के विकास को रफ्तार देने वाले एक बड़े फैसले को मंजूरी दे दी है। बिहार में राष्ट्रीय राजमार्ग (National Highway) एनएच-31 और एनएच-231 के खगड़िया-पूर्णिया खंड को अब 4-लेन में अपग्रेड किया जाएगा। कुल 143.529 किलोमीटर लंबे इस हाईवे प्रोजेक्ट पर 3,936.05 करोड़ रुपये की भारी-भरकम लागत आएगी। यह पूरा प्रोजेक्ट बीओटी यानी 'बिल्ड-ऑपरेट-ट्रांसफर' (टोल) मोड पर तैयार किया जाएगा।

बिहार को केंद्र का बड़ा तोहफा: खगड़िया-पूर्णिया हाईवे बनेगा 4-लेन; 3936 करोड़ रुपये की योजना को मंजूरी, 2 घंटे घटेगा सफर का समय

बिहार को केंद्र का बड़ा तोहफा: खगड़िया-पूर्णिया हाईवे बनेगा 4-लेन; 3936 करोड़ रुपये की योजना को मंजूरी, 2 घंटे घटेगा सफर का समय

इन 4 जिलों के लोगों को मिलेगा सीधा फायदा

इस हाईवे के चौड़ीकरण और अपग्रेडेशन से बिहार के चार प्रमुख जिलों- खगड़िया, भागलपुर, कटिहार और पूर्णिया के शहरी इलाकों को सीधा फायदा पहुंचेगा। फिलहाल इन रास्तों पर तीखे मोड़, भौगोलिक खामियां और भारी ट्रैफिक के कारण हमेशा जाम की स्थिति बनी रहती है, जिससे अब लोगों को हमेशा के लिए निजात मिल जाएगी।

End of Feed