बिहार सरकार ने अपनी नाकामी छिपाने के लिए छात्रों पर लाठीचार्ज करवाया, राहुल का नीतीश पर निशाना

राहुल ने आरोप लगाया कि बिहार की राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन की सरकार अपनी नाकामी को छिपाने के लिए छात्रों पर ही लाठीचार्ज करवा रही है। राहुल गांधी ने कहा, यह बेहद शर्मनाक और निंदनीय है।

Rahul Gandhi on BPSC Students: बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) के अभ्यर्थियों पर लाठीचार्ज की निंदा करते हुए लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने गुरुवार को राज्य सरकार पर निशाना साधा और आरोप लगाया कि सरकार की नाकामी को छिपाने के लिए इस कृत्य को अंजाम दिया गया है। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाद्रा ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी का दृष्टिकोण सिर्फ अपनी कुर्सी बचाना है। बीपीएससी की ओर से 13 दिसंबर को आयोजित संयुक्त प्रारंभिक परीक्षा (PSC) के प्रश्नपत्र लीक होने का दावा करने वाले अभ्यर्थियों ने परीक्षा रद्द करने की मांग को लेकर बुधवार को पटना में विरोध-प्रदर्शन किया, जिस दौरान पुलिस ने लाठीचार्ज किया।

Rahul Gandhi

राहुल का नीतीश सरकार पर निशाना

पुलिस ने दी ये सफाई

पटना के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) राजीव मिश्र ने बताया था कि पुलिसकर्मियों को प्रदर्शनकारियों पर उस समय लाठीचार्ज करना पड़ा, जब उनमें से कुछ बैरिकेड तोड़कर बीपीएससी कार्यालय तक पहुंच गए और यातायात बाधित किया। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने लाठीचार्ज का वीडियो साझा करते हुए एक्स पर पोस्ट किया, मैंने संसद में कहा था कि जिस तरह एकलव्य का अंगूठा कटवाया गया था उसी तरह पेपर लीक करवाकर युवाओं का अंगूठा काटा जाता है। इसका ताज़ा उदाहरण बिहार है। बीपीएससी अभ्यार्थी पेपर लीक के खिलाफ आवाज उठा रहे हैं और परीक्षा को रद्द करने की मांग कर रहे हैं।

End of Feed