Bihar: बाल-बाल बचे बिहार के CM नीतीश कुमार ! औरंगाबाद में उनके उपर फेंकी गई कुर्सी, देखें ये Video

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Feb 13, 2023, 07:09 PM IST

Bihar News: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के उपर औरंगाबाद में समाधान यात्रा के दौरान एक कुर्सी फेंकी गई है, जिससे वो बाल बाल बचे हैं, बताते हैं कुर्सी का टुकड़ा उनके चेहरे के पास से होकर गिरा।

KEY HIGHLIGHTS
  1. नीतीश कुमार औरंगाबाद में समाधान यात्रा पर हैं
  2. उनके उपर एक प्लास्टिक की कुर्सी फेंकी गई है
  3. कुर्सी का टुकड़ा उनके चेहरे के पास गिरा

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार समाधान यात्रा पर हैं और वो इस दौरान औरंगाबाद में थे वहां उनके साथ एक घटना घट गई बताते हैं कि सोमवार शाम जब वो यात्रा में थे तो उनके उपर एक प्लास्टिक की कुर्सी फेंकी गई है, जिससे वो बाल बाल बचे हैं, बताते हैं कुर्सी का टुकड़ा उनके चेहरे के पास गिरा है, इस घटना के बाद वहां हंगामा मच गया

Bihar cm Nitish kumar

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के उपर औरंगाबाद में समाधान यात्रा के दौरान एक कुर्सी फेंकी गई

समाधान यात्रा के दौरान औरंगाबाद में सोमवार शाम यह घटना हुई। नीतीश कुमार पर इस बार प्लास्टिक की कुर्सी फेंकने की कोशिश हुई, कुर्सी की एक टांग मुख्यमंत्री के चेहरे के पास से गुजरती हुई सुरक्षाकर्मी के हाथ में आई।

End of Feed