नीतीश के 'सुशासन' पर सवाल उठाता है जातिगत सर्वे, 95.49% लोगों के पास गाड़ी नहीं, 32 फीसदी कभी स्कूल नहीं गए

  • Written by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Nov 8, 2023, 11:18 AM IST

Bihar Cast Census Report : इस सर्वे रिपोर्ट के मुताबिक बिहार की आबादी 13 करोड़ है और इसमें गरीब परिवारों की आबादी 34% है। यानी हर 10 में 3 लोग गरीब हैं। बिहार में शिक्षा का हाल भी बदहाल है। 32% लोग ऐसे हैं जो कभी स्कूल नहीं गए।

Bihar Cast Census Report : बिहार की नीतीश सरकार ने मंगलवार को विधानसभा में जातिगत सर्वे पेश किया। इस सर्वे में कई चौंकाने वाले एवं दिलचस्प तथ्य सामने आए। रिपोर्ट के अनुसार प्रदेश में रहने वाले एक तिहाई से अधिक परिवार गरीबी में जीवन यापन कर रहे हैं और उनकी मासिक आय छह हजार रुपये या उससे कम है। राज्य में लगभग 2.97 करोड़ परिवार हैं जिनमें से 94 लाख से अधिक (34.13 प्रतिशत) परिवार गरीब हैं। बिहार में केवल 7989528 लोग स्नातक हैं जो कुल आबादी का 6.11 प्रतिशत है। शिक्षा और आय के ये आंकड़े नीतीश सरकार पर ही सवाल खड़े करते हैं क्योंकि उन्होंने 18 साल बिहार में सुशासन चलाया है। उन्हीं नीतीश कुमार के राज में बिहार का क्या हाल है, इसकी पोल खुद नीतीश कुमार की रिपोर्ट ने खोल दी है।

Nitish Kumar

बिहार में जातिगत सर्वे रिपोर्ट मंगलवार को विधानसभा में पेश हुई।

बिहार की आबादी 13 करोड़

इस सर्वे रिपोर्ट के मुताबिक बिहार की आबादी 13 करोड़ है और इसमें गरीब परिवारों की आबादी 34% है। यानी हर 10 में 3 लोग गरीब हैं। बिहार में शिक्षा का हाल भी बदहाल है। 32% लोग ऐसे हैं जो कभी स्कूल नहीं गए। बिहार में इतनी गरीबी है कि 95% लोगों के पास कोई गाड़ी नहीं, कोई कार- टूव्हीलर नहीं है।

End of Feed