बिहार चुनाव से पहले क्या और बढ़ेगी नीतीश कुमार की टेंशन? वक्फ विधेयक का दिख रहा असर; समझिए सियासत

क्या बिहार विधानसभा चुनाव से पहले नीतीश कुमार की टेंशन में इजाफा होने वाला है? ये सवाल इसलिए खड़े हो रहे हैं, क्योंकि वक्फ संशोधन विधेयक का असर अब सूबे की सियासत में देखने को मिल रही है। नीतीश की पार्टी जद(यू) से जुड़े लोगों का इस्तीफा जारी है। आपको इसका सियासी पहलु समझाते हैं।

Bihar Politics: बिहार में चुनाव है, क्या फिर से नीतीश कुमार हैं? विधानसभा चुनाव से पहले सियासी गरियारे में नीतीश को लेकर तमाम चर्चाएं हो रही हैं। राजद और उनके विरोधी लगातार उनके मानसिक स्वास्थ्य पर सवाल उठा रहे हैं, हालांकि इसमें कोई दो राय नहीं कि जब कभी भी बिहार की राजनीति का बखान किया जाएगा, तो नीतीश कुमार के नाम का अध्याय सबसे बड़ा और सबसे पेंचीदा होगा। देश की सियासत में राम विलास पासवान को भले ही मौसम वैज्ञानिक कहा जाता रहा हो, लेकिन मौसम और हवा का रुख भांपने में नीतीश कुमार का कोई जवाब नहीं है। हालांकि वक्फ संशोधन विधेयक के मुद्दे पर नीतीश कुमार की पार्टी में अंदरूनी कलह की बात सामने आ रही है।

Bihar Election Impact of Waqf Bill

नीतीश कुमार। (फाइल फोटो)

वक्फ संशोधन विधेयक पर नीतीश कुमार की टेंशन बढ़ी

संसद में वक्फ विधेयक का समर्थन करने से पैदा हुए विवाद का असर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की पार्टी जनता दल (यूनाइटेड) पर भी पड़ा है जहां पार्टी के प्रति अपनी निष्ठा का दावा करने वाले एक और व्यक्ति ने इस रुख के विरोध में शुक्रवार को इस्तीफा देने की घोषणा कर दी। जद(यू) के राष्ट्रीय प्रवक्ता राजीव रंजन प्रसाद ने हालांकि कहा कि कथित इस्तीफे 'फर्जी' हैं क्योंकि इस पर हस्ताक्षर करने वाले सदस्य 'संगठन (पार्टी) में कभी किसी पद पर नहीं रहे हैं।'

End of Feed