'महिला आरक्षण विधेयक का विरोध सबसे बड़ा पाप', रवि किशन बोले- महिलाएं विपक्षी दलों को कभी नहीं करेंगी माफ

Womens Reservation Row: भाजपा सांसद रवि किशन ने महिला आरक्षण विधेयक को लेकर कांग्रेस, समाजवादी पार्टी और तृणमूल कांग्रेस सहित विपक्षी दलों की जमकर आलोचना की।

Womens Reservation Row: भारतीय जनता पार्टी (BJP) के सांसद रवि किशन ने रविवार को कांग्रेस, समाजवादी पार्टी और तृणमूल कांग्रेस सहित विपक्षी दलों की आलोचना करते हुए महिला आरक्षण विधेयक का विरोध करने को "सबसे बड़ा पाप" करार दिया।

Ravi Kishan

भाजपा सांसद रवि किशन (फाइल फोटो साभार)

विपक्षियों पर बरसे रवि किशन

परशुराम जयंती के अवसर पर एक सभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि देश की महिलाएं इस मुद्दे पर विपक्षी दलों को "कभी माफ नहीं करेंगी।" किशन ने कहा, "यह महिलाओं के खिलाफ किया गया सबसे बड़ा पाप है। उन्होंने बेटियों और माताओं को उनके अधिकारों से वंचित कर दिया है।"

End of Feed