गैंगस्टर-खालिस्तानी गठजोड़ पर बड़ा एक्शन, 6 राज्यों में 51 ठिकानों पर NIA की रेड

  • Authored by: रामानुज सिंह
  • Updated Sep 27, 2023, 09:18 AM IST

राष्ट्रीय सुरक्षा एजेंसी (NIA) ने गैंगस्टर और खालिस्तानी आतंकियों के गठजोड़ पर बड़ा एक्शन लिया है। एनआईए ने पंजाब, हरियाणा, राजस्थान समेत 6 राज्यों में 51 ठिकानों पर छापेमारी की है।

राष्ट्रीय सुरक्षा एजेंसी (NIA) ने गैंगस्टर और खालिस्तानी आतंकियों के गठजोड़ पर बड़ा एक्शन लिया है। राष्ट्रीय सुरक्षा एजेंसी (NIA) ने बुधवार को 6 राज्यों में 3 मामलों में लॉरेंस, बंबीहा और अर्श दल्ला गैंग के सहयोगियों के 51 ठिकानों पर बड़ी छापेमारी कर रही है। बुधवार तड़के NIA ने पंजाब के मोगा जिले के गांव तख्तूपुरा में एक शराब ठेकेदार के घर पर ताबड़तोड़ छापेमारी की। इस ठेकेदार से गैंगस्टर अर्श डाला ने फिरौती मांगी थी और इस ठेकेदार ने फिरौती का कुछ हिस्सा अर्श डाला को दिया था। सूत्रों ने बताया कि इस संबंध में NIA जांच कर रही है।

NIA raid, raid on gangster, Khalistani, Lawrence Bambiha, Arsh Dalla

गैंगस्टर के ठिकानों पर एनआईए की रेड

एनआईए ने उत्तराखंड के उधम सिंह नगर के बाजपुर थाना क्षेत्र में एक गन हाउस पर भी छापा मारा। उत्तराखंड के देहरादून जिले के क्लेमेनटाउन थाना क्षेत्र में NIA ने एक और घर पर छापा मारा है। देहरादून पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक NIA की टीम आज सुबह से ही छापेमारी कर रही है। राज्य पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक NIA की टीम गन हाउस में हथियारों की जांच कर रही है।

End of Feed