विनेश फोगाट मामले पर कौन कर रहा राजनीति? हरियाणा के CM ने इस नेता पर लगाए गंभीर आरोप

Politics on Vinesh Phogat Case: विनेश फोगाट मामले में आखिर कौन सियासत कर रहा है? हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कांग्रेस पर गंभीर आरोप लगाया है। उन्होंने कहा है कि विनेश मामले पर भूपेंद्र सिंह हुड्डा राजनीति कर रहे हैं। हाल ही में हुड्डा ने कहा था कि यदि हमारे पास संख्या बल होता तो उन्हें राज्यसभा भेजते।

Naib Singh Saini vs Bhupendra Singh Hooda: विनेश फोगाट को लेकर सियासी उठापटक का दौर जारी है। हरियाणा के मुख्यमंत्री और पूर्व मुख्यमंत्री आमने सामने हैं। सीएम नायब सिंह सैनी ने रविवार को 'एक पेड़ मां के नाम' योजना का शुभारंभ किया। इस दौरान उन्होंने प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा पर जुबानी हमला किया। उन्होंने कहा कि हुड्डा विनेश फोगाट के मामले में राजनीति कर रहे हैं।

Naib Singh Saini vs Bhupendra Singh Hooda on Vinesh Phogat

नायब सिंह सैनी vs भूपेंद्र सिंह हुड्डा।

देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने श्रावण मास में 'एक पेड़ मां के नाम योजना' की शुरुआत की थी। हरियाणा में भी इस योजना के तहत पेड़ लगाने का काम जारी है। रविवार को पानीपत में प्रदेश के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने संत निरंकारी अनुयायियों के साथ 20,000 पेड़ लगाकर रिकॉर्ड बना दिया। उन्होंने कहा कि पेड़ लगाने के साथ उनकी देखभाल करना भी बेहद जरूरी है।

End of Feed