इस्लाम से भी पहले धर्मग्रंथों में संभल का जिक्र, भगवा मेरी पहचान है और मुझे इस पर गर्व है, एक दिन पूरी दुनिया इसे अपनाएगी...बोले सीएम योगी

सीएम योगी ने कहा कि संभल का उल्लेख 5,000 साल पुराने धर्मग्रंथों में मिलता है, जो इस्लाम से भी पहले के हैं। संभल में हरि विष्णु का मंदिर 1526 में नष्ट कर दिया गया था...

Bhagwa Is My Identity: उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ ने संभल और सनातन धर्म पर अपनी खरी-खरी बात सामने रखी। लखनऊ में मीडिया कार्यक्रम में यूपी सीएम आदित्यनाथ ने कहा कि किसी की आस्था पर जबरन कब्ज़ा करना, उनकी आस्थाओं को कुचलना अस्वीकार्य है, खासकर तब जब हम संभल के बारे में सच्चाई जानते हैं। सीएम ने कहा कि संभल एक ऐतिहासिक सच्चाई का प्रतिनिधित्व करता है, और मैंने हमेशा इसके बारे में खुलकर बात की है।

Yogi ji

यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ

सीएम योगी ने कहा कि भगवा मेरी पहचान है, सनातन धर्म की पहचान है और मुझे इस पर गर्व है। एक दिन पूरी दुनिया इसे अपनाएगी। उन्होंने कहा कि संभल का उल्लेख 5,000 साल पुराने धर्मग्रंथों में मिलता है, जो इस्लाम से भी पहले के हैं। संभल में हरि विष्णु का मंदिर 1526 में नष्ट कर दिया गया था

End of Feed