सुवेंदु अधिकारी ने बदला TMC सरकार का एक और फैसला, पूर्व सीएम की पत्नी मीरा की बहाल की सुरक्षा, एक साल पहले हटाई गई थी

सुवेंदु सरकार ने मीरा भट्टाचार्य के पाम एवेन्यू स्थित आवास पर सुरक्षा फिर से तैनात करने का फैसला किया है। इसके लिए आवश्यक निर्देश जारी कर दिए गए हैं और जल्द ही सुरक्षा कर्मियों की तैनाती कर दी जाएगी।

पश्चिम बंगाल में भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनने के बाद से ही लगातार पुरानी ममता सरकार के फैसलों की समीक्षा की जा रही है और उन्हें बदला जा रहा है। अब एक बार फिर सुवेंदु सरकार ने टीएमसी सरकार का एक फैसला बदल दिया है। दरअसल, पश्चिम बंगाल सरकार ने पूर्व मुख्यमंत्री बुद्धदेब भट्टाचार्य की पत्नी मीरा भट्टाचार्य की सुरक्षा व्यवस्था बहाल करने का फैसला किया है। बता दें कि 2024 में पूर्व मुख्यमंत्री बुद्धदेब भट्टाचार्य के निधन के बाद ममता सरकार ने यह सुरक्षा हटा ली थी। सरकार ने कहा कि पूर्व संवैधानिक पदाधिकारियों और उनके निकट परिजनों की सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा के बाद यह निर्णय लिया गया है।

दिवंगत पूर्व ​सीएम बुद्धदेब भट्टाचार्य की पत्नी मीरा की बहाल की सुरक्षा।​

दिवंगत पूर्व सीएम बुद्धदेब भट्टाचार्य की पत्नी मीरा की बहाल की सुरक्षा। (फोटो- सोशल मीडिया)

मीरा भट्टाचार्य के पाम एवेन्यू स्थित आवास पर सुरक्षा फिर होगी बहाल

सुवेंदु सरकार के इस निर्णय के बारे में पश्चिम बंगाल सरकार के एक वरिष्ठ अधिकारी ने जानकारी दी। उन्होंने बताया कि सरकार ने मीरा भट्टाचार्य के पाम एवेन्यू स्थित आवास पर सुरक्षा फिर से तैनात करने का फैसला किया है। इसके लिए आवश्यक निर्देश जारी कर दिए गए हैं और जल्द ही सुरक्षा कर्मियों की तैनाती कर दी जाएगी। उन्होंने कहा कि इस फैसले से जुड़े सभी पहलुओं पर विचार-विमर्श करने के बाद ही यह कदम उठाया गया है।

End of Feed