Mann Ki Baat: कुछ इस तरह से पीएम मोदी करते हैं मन की बात कार्यक्रम की रिकॉर्डिंग, देखिए Video

  • Produced by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलEdited by: शिशुपाल कुमार
  • Updated Apr 29, 2023, 10:53 PM IST

Mann Ki Baat: मन की बात कार्यक्रम तीन अक्टूबर 2014 को शुरू हुआ था और यह हर महीने के आखिरी रविवार को प्रसारित होता है। कुल 30 मिनट के इस कार्यक्रम की 100वीं कड़ी 30 अप्रैल को भारतीय समयानुसार पूर्वाह्न 11 बजे प्रसारित होगी। इसे खास बनाने के लिए देशभर में बीजेपी कार्यकर्ता तैयारियों में जुटे हैं।

Mann Ki Baat: रविवार को पीएम मोदी के रेडियो कार्यक्रम मन की बात का 100वां एपिसोड प्रसारित होगा। इसे खास बनाने के लिए देशभर में बीजेपी कार्यकर्ता तैयारियों में जुटे हैं। इसी बीच मन की बात की रिकॉर्डिंग का वीडियो सामने आया है।

क्या है वीडियो में

इस वीडियो में दिखाया गया है कि पीएम मोदी कैसे मन की बात प्रोग्राम की रिकॉर्डिंग करते हैं। इस वीडियो में पीएम मोदी रिकॉर्डिंग कक्ष में एंट्री करते हुए दिख रहे हैं, जिसके बाद वो रिकॉर्डिंग करने वाले स्टाफ से मिलते हैं और फिर रिकॉर्डिंग रूम में चले जाते हैं। जहां से वो अपने इस कार्यक्रम की रिकॉर्डिंग करते हैं।

End of Feed