आज नहीं होगी वकीलों की हड़ताल; बार काउंसिल ऑफ इंडिया ने दावे को बताया 'पूरी तरह से फर्जी'

Lawyers' Strike Updates: क्या आज वकीलों की हड़ताल होगी? इस सवाल का सही जवाब बार काउंसिल ऑफ इंडिया (बीसीआई) ने दे दिया है। बीसीआई ने बुधवार को वकीलों की हड़ताल की खबर को फर्जी बताया है।

Bar Council of India on Lawyers' Strike: बार काउंसिल ऑफ इंडिया (बीसीआई) ने बुधवार को वकीलों के हड़ताल पर रहने की खबर को फर्जी और अफवाह करार दिया है।

Bar Council of India on Lawyers' Strike

वकीलों की हड़ताल को लेकर आया बड़ा अपडेट।

वकीलों के हड़ताल पर रहने के दावों को बताया "पूरी तरह से फर्जी"

प्रेस को जारी एक बयान में शीर्ष बार निकाय ने बुधवार को वकीलों के हड़ताल पर रहने के दावों को "पूरी तरह से फर्जी" बताते हुए खारिज कर दिया और आरोप लगाया कि यह अफवाह वकीलों को गुमराह करने तथा बीसीआई के अध्यक्ष मनन कुमार मिश्रा की प्रतिष्ठा को धूमिल करने के इरादे से फैलाई जा रही है।

End of Feed