फ्लाई ऐश से लदा बांग्लादेशी जहाज रेत के टीले से टकराया, मुरीगंगा नदी में ले रहा समाधि

यह दुर्घटना 13 फरवरी की रात को हुई जब जहाज फ्लाई ऐश लेकर बांग्लादेश वापस जा रहा था। अब जहाज को निकालने की प्रक्रिया चल रही है।

Bangladeshi Vessel Sinking in Muriganga River: पश्चिम बंगाल के दक्षिण 24 परगना जिले में मुरीगंगा नदी में फ्लाई ऐश लेकर जा रहा एक बांग्लादेशी जहाज रेत के टीले से टकराने के बाद डूब गया है। अधिकारी ने बताया कि माल को निकालने के बाद जहाज को पड़ोसी देश ले जाया जाएगा। भारतीय अंतर्देशीय जलमार्ग प्राधिकरण के अधिकारियों ने बताया कि बांग्लादेशी जहाज के सभी चालक दल के सदस्य सुरक्षित हैं और फिलहाल सागर पुलिस स्टेशन में हैं।

ship sinking

प्रतीकात्मक तस्वीर

जहाज को निकालने की प्रक्रिया जारी

फ्लाई ऐश कार्गो को निकालने की प्रक्रिया चल रही है, ताकि जहाज को पड़ोसी देश वापस ले जाया जा सके। आईडब्ल्यूएआई के क्षेत्रीय प्रमुख जीजे रेड्डी ने बताया, यह दुर्घटना 13 फरवरी की रात को हुई जब जहाज फ्लाई ऐश लेकर बांग्लादेश वापस जा रहा था। अब जहाज को निकालने की प्रक्रिया चल रही है। इस बीच, घोरामारा द्वीप के एक पंचायत सदस्य द्वारा साझा किए गए एक वीडियो में डूबते हुए बांग्लादेशी जहाज को कथित तौर पर मुरीगंगा नदी में फ्लाई ऐश डालते हुए दिखाया गया है।

End of Feed