बांग्लादेश के विदेश मंत्री डॉ. खलीलुर रहमान चुने गए UNGA के नए अध्यक्ष, एस जयशंकर बधाई देते हुए क्या कहा?

बांग्लादेश के विदेश मंत्री डॉ. खलीलुर रहमान को संयुक्त राष्ट्र महासभा (UNGA) के 81वें सत्र का अध्यक्ष चुना गया है, जिसे पूरे दक्षिण एशिया के लिए एक बड़ी कूटनीतिक उपलब्धि माना जा रहा है। इस अवसर पर भारत के विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने 'एक्स' (ट्विटर) के जरिए उन्हें हार्दिक बधाई दी। जयशंकर ने कहा कि डॉ. रहमान के अध्यक्ष बनने से दोनों देशों के मजबूत द्विपक्षीय संबंधों और वैश्विक मंचों पर आपसी तालमेल को और मजबूती मिलेगी।

विदेश मंत्री जयशंकर ने सोशल मीडिया हैंडल एक्स के जरिए बधाई देते हुए कहा, खलीलुर रहमान को यूएनजीए के अध्यक्ष बनाए जाने से दोनों देशों के बीच मजबूत द्विपक्षीय संबंधों और वैश्विक मंचों पर आपसी तालमेल को रेखांकित किया।

bangladesh

खलीलुर रहमान को यूएनजीए के अध्यक्ष बनाया गया। ANI

उन्होंने लिखा, "संयुक्त राष्ट्र महासभा के 81वें सत्र के अध्यक्ष चुने जाने पर बांग्लादेश के विदेश मंत्री डॉ. खलीलुर रहमान को हार्दिक बधाई। हमारी साझा प्राथमिकताओं को आगे बढ़ाने और बहुपक्षीय सहयोग को मजबूत करने के लिए उनके साथ मिलकर काम करने की उम्मीद है।"

End of Feed