Anant Singh: मोकामा गोलीबारी मामले में बिहार के बाहुबली नेता और मोकामा के पूर्व विधायक अनंत सिंह की जमानत याचिका खारिज हो गई है। जानकारी के अनुसार, पटना के एमपी एमएलए कोर्ट ने अनंत सिंह की जमानत याचिका खारिज कर दी है। बता दें, मोकामा गोलीकांड में अनंत सिंह ने सरेंडर किया था। 5 फरवरी को पटना के एमपी एमएलए कोर्ट में सुनवाई हुई थी। इस दौरान दोनों पक्षों के वकीलों में बहस देखने को मिली थी। दोनों पक्षों के वकीलों को सुनने के बाद कोर्ट ने कल अपना फैसला रिजर्व रख लिया था।
अनंत सिंह की जमानत याचिका खारिज
22 जनवरी को मोकामा में हुई थी गोलीबारी
आज ने फैसला सुनाते हुए बाहुबली नेता और मोकामा के पूर्व विधायक अनंत सिंह की याचिका को खारिज कर दिया। बता दें, 22 जनवरी को मोकामा में हुई गोलीबारी मामले में अनंत सिंह इस समय पटना की बेऊर जेल में बंद हैं। बता दें, अनंत सिंह और कुख्यात सोनू मोनू गैंग के बीच हिंसक झड़प और फायरिंग की घटना सामने आई थी। सोनू मोनू की मां ने अनंत सिंह पर गंभीर आरोप लगाते हुए FIR दर्ज करवाई थी। उन्होंने आरोप लगाया था कि अनंत सिंह और उनके समर्थकों ने उनके घर पर हमला किया, मारपीट की, गोलियां चलाईं और घर तोड़ने जैसी आपराधिक हरकतें की। बता दें कि अनंत सिंह बिहार की राजनीति में एक विवादित चेहरा रहे हैं। बाहुबली छवि और कई आपराधिक मामलों में नाम आने के कारण वे हमेशा सुर्खियों में रहते हैं।
