8 से 15 अप्रैल तक ऑस्ट्रेलिया में रहेंगे बाबा बागेश्वर, सिडनी-पर्थ में कथा सुनाएंगे धीरेंद्र शास्त्री; देखें कार्यक्रम शेड्यूल

बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेंद्र शास्त्री (Dhirendra Krishna Shastri) 8 से 15 तारीख़ तक ऑस्ट्रेलिया दौरे पर रहेंगे। इस दौरान सिडनी ओपेरा हाउस, पार्लियामेंट हाउस और पर्थ में कार्यक्रम होंगे। वे भारतीय संस्कृति और सनातन परंपरा पर संबोधन देंगे।

भारत के प्रसिद्ध कथावाचक बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेंद्र शास्त्री (Dhirendra Krishna Shastri) 8 से 15 अप्रैल तक ऑस्ट्रेलिया के दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वे विभिन्न शहरों में धार्मिक एवं आध्यात्मिक कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे, जिनमें बड़ी संख्या में भारतीय मूल के लोग और स्थानीय नागरिक शामिल होने की उम्मीद है। इस दौरे के तहत सिडनी ओपेरा हाउस में विशेष आयोजन प्रस्तावित है, जो विश्व के सबसे प्रतिष्ठित सांस्कृतिक स्थलों में गिना जाता है। इसके अलावा Parliament House में भी उनके संबोधन का कार्यक्रम रखा गया है, जहां वे भारतीय संस्कृति, सनातन परंपरा और आध्यात्मिक मूल्यों पर विचार साझा करेंगे। वहीं Perth में भी उनके कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

Bageshwar Sarkar Australia visit

बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेंद्र शास्त्री का ऑस्ट्रेलिया दौरा

आयोजकों के अनुसार, इस दौरे के पोस्टर और कार्यक्रमों की जानकारी आधिकारिक सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स जैसे फेसबुक Facebook और यूट्यूब YouTube पर साझा की जा रही है, जहां से इच्छुक लोग अधिक जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। उन्होंने मीडिया संस्थानों और चैनलों से अपील की है कि इस ऐतिहासिक दौरे को प्रमुखता से स्थान दिया जाए।

End of Feed