Baba Siddique Murder Case: कब सुलझेगी बाबा सिद्दीकी हत्या की गुत्थी? पुलिस ने 5 अन्य आरोपियों को दबोचा

Baba Siddique murder case: बाबा सिद्दीकी हत्याकांड में नया मोड़ आया है। मुंबई क्राइम ब्रांच ने इस हत्या मामले में पांच और आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इसकी जानकारी मुंबई पुलिस ने दी है। बताया गया है कि पनवेल, रायगढ़ में पांच लोग गिरफ्तार किए गए हैं।

Crime News: राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) नेता बाबा सिद्दीकी की हत्या के सिलसिले में शुक्रवार को पांच और लोगों को गिरफ्तार किया गया जिससे इस सनसनीखेज मामले में गिरफ्तार लोगों की कुल संख्या नौ हो गई। मुंबई पुलिस के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि विशेष सूचना के आधार पर अपराध शाखा ने पनवेल और पड़ोसी रायगढ़ जिले के कर्जत में छापे मारे और अपराध से संबंधित साजिश तथा इसे अंजाम देने के लिए इन पांच लोगों को गिरफ्तार किया गया।

Baba Siddiqui Murder Case

बाबा सिद्दीकी हत्याकांड में 5 और गिरफ्तार।

अब तक कुल नौ लोगों को किया जा चुका है गिरफ्तार

अधिकारी ने बताया कि गिरफ्तार किए गए लोग लॉरेंस बिश्नोई गिरोह के भी संपर्क में थे, जिस पर सिद्दीकी की गोली मारकर हत्या करने का आरोप है। उन्होंने कहा, 'इस मामले में अब तक कुल नौ लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है। विस्तृत जांच जारी है।'

End of Feed