दिल्ली में कल से लागू होगी आयुष्मान योजना, पहले चरण में 2.6 लाख लोगों की सूची, 2.34 लाख लोगों को मिलेंगे कार्ड

दिल्ली सरकार का लक्ष्य है कि योजना की शुरुआत के पहले दिन 400 से 500 लाभार्थियों को कार्ड दिए जाएंगे। इसके साथ ही रजिस्ट्रेशन के लिए विशेष काउंटर और वेबसाइट शुरू की जाएगी।

Ayushman Bharat Scheme in Delhi: राजधानी दिल्ली में आयुष्मान योजना की शुरुआत गुरुवार से की जा रही है। यह योजना उन लोगों के लिए एक बड़ी सौगात है, जो लंबे समय से स्वास्थ्य सुविधाओं से वंचित थे। दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. पंकज सिंह ने बताया कि पहले चरण में अंत्योदय योजना और अन्य पात्रता वाले करीब 2 लाख 60 हजार लोगों की सूची बनाई गई है। इनमें से पहले 40 से 42 दिनों में लगभग 2.34 लाख लोगों को आयुष्मान कार्ड वितरित किए जाएंगे। इसके बाद दूसरे चरण की शुरुआत होगी।

Ayushman bharat

दिल्ली में गुरुवार 10 अप्रैल से लागू होगी आय़ुष्मान भारत योजना

पहले दिन 400 से 500 लाभार्थियों को मिलेंगे कार्ड

उन्होंने अरविंद केजरीवाल की पिछली सरकार पर निशाना साधते हुए कहा, यह दिल्ली वालों के लिए बहुत जरूरी योजना थी, जिसे पिछली सरकार ने रोक कर रखा था। हम इसे अब शुरू कर रहे हैं ताकि हर जरूरतमंद तक यह लाभ पहुंच सके। दिल्ली सरकार का लक्ष्य है कि योजना की शुरुआत के पहले दिन 400 से 500 लाभार्थियों को कार्ड दिए जाएंगे। इसके साथ ही रजिस्ट्रेशन के लिए विशेष काउंटर और वेबसाइट शुरू की जाएगी। लोगों को पंजीकरण की स्थिति और आगे की प्रक्रिया की जानकारी मोबाइल पर मैसेज के माध्यम से दी जाएगी, ताकि उन्हें ज्यादा भटकना नहीं पड़े।

End of Feed