राम मंदिर ट्रस्ट बैठक: धार्मिक कार्यों की जिम्मेदारी 5 संतों को सौंपने का फैसला, सीईओ नियुक्ति प्रक्रिया एक महीने के लिए बढ़ी

प्रेस कांफ्रेंस में गोविंद गुरू ने कहा, आज हम लोगों ने धार्मिक समिति का पुनर्गठन किया है। हम मंदिर का सारा धर्म कार्य का भार दायित्व अयोध्या के संतों को सौंप रहे हैं।

Ayodhya Ram Mandir Trust: राम मंदिर दान चोरी विवाद के बीच श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की दूसरी बैठक समाप्त हो गई है। कोषाध्यक्ष गोविंद गिरि ने कहा कि राम मंदिर के धार्मिक मामलों की देखरेख के लिए ट्रस्ट द्वारा गठित समिति में अयोध्या के 5 संत और 4 बाहरी सदस्य शामिल हैं। वहीं, ट्रस्ट के अंतरिम महासचिव कृष्ण मोहन ने कहा कि एसआईटी रिपोर्ट प्राप्त न होने के कारण सीईओ की नियुक्ति पर कोई चर्चा नहीं हुई।

ram mandir trust

राम मंदिर ट्रस्ट की बैठक

सीईओ के चयन की अवधि एक महीने के लिए बढ़ी

राम मंदिर ट्रस्ट के अंतरिम महासचिव कृष्ण मोहन ने कहा है कि कई आवेदन प्राप्त होने के कारण सीईओ के चयन की अवधि एक महीने के लिए बढ़ा दी गई है। वहीं, आज अयोध्या राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के कोषाध्यक्ष ने कहा है कि मंदिर के धर्म कार्य का भार और दायित्व अयोध्या के संतों को सौंपा जा रहा, अयोध्या से पांच नाम शामिल हैं। प्रेस कांफ्रेंस में गोविंद गुरू ने कहा, आज हम लोगों ने धार्मिक समिति का पुनर्गठन किया है। हम मंदिर का सारा धर्म कार्य का भार दायित्व अयोध्या के संतों को सौंप रहे हैं। इसको आप ध्यान में लीजिएगा।

End of Feed