Ayodhya Ram Mandir: अयोध्या में बड़े आतंकी हमले का इनपुट, अलर्ट पर सभी सुरक्षा एजेंसियां

  • Written by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jan 11, 2024, 01:41 PM IST

Ram Mandir News Today: राम मंदिर में रामलला प्राण-प्रतिष्ठा समारोह से पहले अयोध्या में बड़े आतंकी हमले का इनपुट मिला है। इंटेल रिपोर्ट्स के अनुसार नेताओं, अधिकारियों पर हमले का प्लान है। इनपुट मिलने के बाद एजेंसियों ने हाईलेवल मीटिंग की और अलर्ट जारी किया। आपको ताजा अपडेट बताते हैं।

Ayodhya Ram Mandir Pran Pratishtha: अयोध्या में 22 जनवरी को होने वाले रामलला के प्राण-प्रतिष्ठा समारोह से पहले आतंकी हमले का इनपुट मिला है। खुफिया एजेंसियों ने जानकारी दी है कि अयोध्या में बड़े आतंकी हमले की साजिश रची जा रही है। इनपुट मिलने के बाद सभी सुरक्षा एजेंसियों को अलर्ट जारी कर दिया गया है।

Ram Mandir Terror Attack

अयोध्या में आतंकी हमले का साया।

एक समुदाय के लोगों को भड़काने की कोशिश

इंटेल इनपुट के मुताबिक आतंकवादियों ने बड़ी प्लानिंग की है। इसके तहत नेताओं, अफसरों पर हमला करने और इलाके में माहौल खराब करने की तैयारी है। केंद्रीय सुरक्षा एजेंसियों के मुताबिक कट्टरपंथी बार-बार एक समुदाय के लोगों को भड़काने की कोशिश कर रहे हैं। उन्होंने मौजूदा इजरायल-हमास युद्ध में इजरायल के पक्ष में भारतीय सरकार के रुख का भी इस्तेमाल किया है।

End of Feed