Ayodhya Deepotsav 2024: अयोध्या में जलेंगे सवा लाख गो दीप, गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स की टीम करेगी दीपों की गिनती

Ayodhya Deepotsav 2024: अयोध्या में भगवान राम के भव्य मंदिर बनने के बाद अबतक के सबसे भव्य दीपोत्सव की तैयारियां की जा रही हैं, यूपी पशुधन विभाग अयोध्या में दीपोत्सव के अवसर पर डेढ़ लाख गो दीप जलाएगा।

KEY HIGHLIGHTS
  1. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पशुधन मंत्री ने भेंट किये गो दीप
  2. गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स की टीम मंगलवार को करेगी सरयू तट पर सजे दीपों की गिनती
  3. सरयू के 55 घाट पर 28 लाख दीये बिछाने का काम अंतिम चरण में

Ayodhya Deepotsav 2024: योगी सरकार द्वारा अयोध्या में अबतक के सबसे भव्य दीपोत्सव की तैयारियां जोरों पर चल रही हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर सभी विभाग अपनी अपनी ओर से दीपोत्सव की भव्यता को बढ़ाने में बढ़-चढ़कर शामिल हो रहे हैं। इसी क्रम में पशुधन विभाग ने अयोध्या में दीपोत्सव के अवसर पर डेढ़ लाख गो दीप जलाने का संकल्प लिया है। सोमवार शाम मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मिलकर पशुधन मंत्री धरमपाल सिंह ने प्रतीकात्मक रूप से गो दीप और अन्य गो उत्पाद भेंट किए।

ayodhya deepotsav 2024 News

अयोध्या में अबतक के सबसे भव्य दीपोत्सव की तैयारियां जोरों पर

यह आयोजन प्रदेश में गोवंश के संरक्षण और संवर्धन की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। बता दें कि अयोध्या में योगी सरकार की ओर से 35 लाख से अधिक दीपक जलाने का संकल्प लिया गया है। इसमें से अकेले 28 लाख दीये केवल सरयू नदी के 55 घाटों पर जलाए जाएंगे, जिसे विश्व कीर्तिमान के रूप में स्थापित किया जाएगा। इन दीपों में पशुधन विभाग की ओर से डेढ़ लाख गो दीप जलाने के संकल्प को मुख्यमंत्री ने सराहा।

End of Feed