Congress MP Imran Masood on Aurangzeb: औरंगजेब की तारीफ सहारनपुर से कांग्रेस सांसद इमरान मसूद ने भी की है उन्होंने मुगल बादशाह की तारीफों के पुल बांधे हैं, इमरान मसूद औरंगजेब को आतताई नहीं बल्कि अखंड भारत बनाने वाला बादशाह बताया है।
कांग्रेस MP इमरान मसूद का औरंगजेब पर बयान आया सामने
बता दें कि इमरान मसूद ने औरंगजेब की जमकर तारीफ करते हुए कहा है कि 'एक फिल्म से इतिहास मिट नहीं सकता, जो इतिहास लिखा है, उसे मिटाया नहीं जा सकता'
इमरान मसूद ने 'आज तक' न्यूज चैनल के साथ बातचीत में कहा, जो बातें इतिहास में लिखी हुई हैं, उन्हें मिटाया नहीं जा सकता, एक फिल्म के जरिये इतिहास को उल्टा-सीधा बताने का काम किया जा रहा है और ऐसा नहीं होना चाहिए।'
इमरान मसूद ने कहा कि क्या इस बात को झुठलाया जा सकता है कि औरंगजेब हिंदुस्तान का बादशाह था उन्होंने कहा, 'जिस अखंड भारत की बात की जाती है, वह अखंड भारत औरंगजेब के जमाने में ही था। चीन और अफगानिस्तान से लेकर बर्मा तक भारत औरंगजेब के जमाने में ही था।' इमरान मसूद ने कहा कि औरंगजेब 49 साल तक हिंदुस्तान का बादशाह रहा, उसे कैसे अत्याचारी बताया जा रहा है...
औरंगज़ेब का बचाव करने के बाद विवाद खड़ा हो गया
गौर हो कि महाराष्ट्र में सपा नेता अबू आज़मी द्वारा मुग़ल बादशाह औरंगज़ेब का बचाव करने के बाद विवाद खड़ा हो गया है। उन्होंने कहा कि औरंगज़ेब क्रूर नहीं था और उसने कई मंदिर बनवाए थे। महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने इस बयान की निंदा की और इसे महाराष्ट्र की विरासत का अपमान बताया तथा माफ़ी की मांग की, उन्होंने यह भी कहा कि आज़मी पर देशद्रोह का आरोप लगाया जाना चाहिए।
ये भी पढ़ें- Aurangzeb Row: औरंगजेब 'क्रूर नहीं था...', बोले समाजवादी नेता अबू आज़मी, एकनाथ शिंदे ने लगाया 'देशद्रोह' का आरोप
अबू आजमी ने इस मामले पर मंगलवार को सफाई दी
बयान पर विवाद के बाद अबू आजमी ने मंगलवार को सफाई दी और कहा कि उनके शब्दों को तोड़ मरोड़ कर पेश किया गया है। आजमी ने X पर वीडियो जारी कर कहा, 'मेरे शब्दों को तोड़-मरोड़ कर दिखाया गया है। औरंगज़ेब रहमतुल्लाह अलेह के बारे में मैंने वही कहा है जो इतिहासकरों और लेखकों ने कहा है। मैंने छत्रपति शिवाजी महाराज, संभाजी महाराज या अन्य किसी भी महापुरषों के बारे में कोई अपमानजनक टिपण्णी नहीं की है लेकिन फिर भी मेरी इस बात से कोई आहत हुआ है तो मैं अपने शब्द, अपना स्टेटमेंट वापस लेता हूं।'
